Author: Santal Express

– पोड़ैयाहाट में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  लगाया गया शिविर  गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पोड़ैयाहाट प्रखंड के कस्तूरी गांव के हरिजन टोला में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की ओर गठित टीम में पीएलवी शंकर चंद्र सेन व मोहम्मद हसीब ने नालसा के प्रोजेक्ट वात्सल्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ के सेवन से बच्चे पतन की ओर जाते हैं। नशा बच्चे के विकास में बाधक बनती हैं। बताया गया कि यह नशीले पदार्थ कैसे परिवार के सुख् एवं शांति को नष्ट…

Read More

गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत गुरुवार को किसान भवन में सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये हुए बिजली बिल माफी से लाभन्वित लाभुकों के बीच बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सरकार की जमकर तारीफ की साथ ही भाजपा पर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जब गरीबों की बिजली बिल माफी को लेकर भाजपा को पेट में दर्द होने लगा। वहीं हजारीबाग में नरेंद्र मोदी कहते हैं कि झारखंड सरकार जलेबी बांट रही है, यह कहकर कि मोदी जी…

Read More

 नाला (जामताड़ा)– नाला अंचल कार्यालय कक्ष में अंचल कर्मियों के द्वारा निवर्तमान अंचलाधिकारी किशोरी यादव की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कर्मी के अलावे समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि आदि की मौजूदगी में विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अंचलाधिकारी किशोरी यादव को शाॅल ओढ़ाकर, बुके देकर तथा विभिन्न उपहार देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।मालूम हो कि सबों ने अंचलाधिकारी किशोरी यादव की कार्यशैली तथा व्यवहार एवं उनके कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। विदित हो कि सीओ किशोरी यादव का स्थानांतरण दुलमी (रामगढ़) में हुआ है। मौके पर सीआई श्याम सुन्दर बेसरा,…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । गुरुवार को कुंडहित थाना में बड़े व्यवसायिक, पैट्रोल पंप तथा ज्वेलर्स दुकानदारों के साथ थाना प्रभारी बिनय यादव बैठक की। बैठक में दुर्गापूजा तथा विभिन्न त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण के साथ सम्पन्न कराने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी विनय यादव ने उपस्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान के दुकानदारों तथा पैट्रोल पंप संचालको को अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया। साथ ही कहा पूजा त्योहार में दुकान के बाहर भीड़-भाड़ होने पर बड़ी सावधानी से दुकान का संचालन करने को कहा गया। व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर किसी अनजान व्याक्ति कांे बार -बार धुमते…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाला पावर हाउस में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो शिरकत किए। इनके आगमन होते ही विभागीय पदाधिकारी तथा आयोजक समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलु उपभोक्ता जो 200 यूनिट प्रतिमाह (पूरे वर्ष में 2400 यूनिट)खपत करने वाले श्रेणी में आते हैं उन्हें उक्त योजना की लाभ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड…

Read More

जामताड़ा : अनुसूचित जिले में कोई भी योजना की स्वीकृति बगैर ग्राम सभा के अनुमोदन का नहीं हो ऐसा प्रावधान एसपीटी एक्ट में निर्धारित है। इसके बावजूद भी पदाधिकारी तथा बिचौलिए की मिली भगत से गांव स्तर पर योजनाओं की स्वीकृति बगैर ग्राम सभा के अनुमोदित दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि जरूरतमंद लोग को नहीं बल्कि बगैर जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है वही उपयोगी स्थल पर उपयुक्त योजना की स्वीकृति नहीं मिल पा रहा है। उक्त बातें गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड सभागार में संपन्न ग्राम प्रधान तथा सहयोगी प्रतिनिधि के सम्मेलन…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)–  गुरुवार को नाला डिग्री कॉलेज परिसर में व्यवस्थापक गणेश चन्द्र मित्रा के सौजन्य से आयोजित शिविर में  नेत्र मरीजों को जांचोपरांत पावर चश्मा प्रदान किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यवस्थापक गणेश चन्द्र मित्रा ने बताया कि पिछले दिन नाला डिग्री कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें रामचंद्रपुर नेताजी आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों के द्वारा नेत्र जांच की गई थी। जिसमें काफी संख्या में लोग नेत्र जांच कराने आए थे तथा चिन्हित नेत्र मरीजों को रामचंद्रपुर नेताजी आई हॉस्पिटल से ऑपरेशन कराकर सकुशल नाला पहुंचाया गया था। आज नाला…

Read More

 जामताड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को जामताड़ा शहर के मां चंचला चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार एवं जेएससीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला  दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभाविप के जिला सहसंयोजक संजय मंडल ने किया। मौके पर संजय मंडल ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सीजीएल के पदों पर नियुक्ति के लिए 10 साल पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। जो आज तक पूरी नहीं हुई है। इस बीच…

Read More

भुक्तभोगी कमला पहाड़िया ने सुनाई अपनी पीड़ा, शाखा प्रबंधक ने किया इनकार संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । प्रखण्ड क्षेत्र के सिंगारसी स्थित एसबीआई शाखा के शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी के द्वारा डेढ़ लाख रुपये अनैतिक तरीके से लेने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी आदिम जनजाति समाज से आने वाला कमला पहाड़िया है। कमला पहाड़िया की माने तो वो जब तक पैसे देने के लिए तैयार नहीं हुआ तब तक उसे उसके अपने ही खाते से लेन देन करने तक नहीं दिया गया। कमला पहाड़िया ने बताया कि बीते 15 मार्च को शाखा प्रबंधक सचिन शेखर और उसके एक…

Read More

अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। थाना क्षेत्र में बीते रविवार को विशनपुर गांव के समीप तालाब में मिले चुड़का मरांडी की शव मामले में पुलिस ने आरोपी साइमन मुर्मू को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 54/24 के अभियुक्त साइमन मुर्मू (30) को विशनपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार कर लिया है। उक्त मामले में अभियुक्त साइमन मुर्मू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता…

Read More