पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मोहुलबोना गांव में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर अरुण ठाकुर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने और लाभुकों के हिस्से में कटौती करने का आरोप लगा है। इस संबंध में वार्ड सदस्य अशोक ठाकुर ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर उपायुक्त को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि डीलर द्वारा प्रत्येक राशन कार्डधारी को मिलने वाले चावल और गेहूं में करीब एक-एक किलोग्राम की कटौती की जाती है। इसका विरोध करने पर राशन नहीं देने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया…
Author: Santal Express
हादसे में कई लोग घायल,वाहन क्षतिग्रस्त संताल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज-साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ बिशनपुर चौक में बुधवार की देर शाम काले रंग की स्कोर्पियो पंजीकरण संख्या ने सड़क किनारे खड़े आम लोगों के अलावे सड़क पर खड़ी वाहनों को में रौंद दिया.हुई इस घटना में बिशनपुर निवासी मौलवी महासेन, मोहम्मद मन्नान अली सहित कई राहगीर जख्मी हो गए. जिसमें एक कि कमर में चोट और एक के पैर फ्रैक्चर होने की आशंका लोगो ने जताई है. आधा दर्जन से अधिक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो जाने की सूचना है.बेकाबू वाहन को लोगों ने रोकने का प्रयास किया…
ब्यूरो रांची /दुमका। झारखंड की सियासत और सोरेन परिवार के लिए बुधवार की शाम एक बेहद दुखद खबर लेकर आई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन का देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की है। इस मनहूस खबर के सामने आते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री आवास की ओर पारिवारिक मित्रों, नेताओं और समर्थकों के कदम भारी मन से बढ़ने लगे हैं। रूपी सोरेन केवल एक राजनेता की…
● देवघर के डुमरिया गांव में संताली भाषा और ओलचिकी लिपि को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त ट्यूशन की शुरुआत ● सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस क्लास में उम्र की कोई सीमा नहीं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ले रहे हिस्सा ● ‘एक भाषा-एक लिपि’ की तर्ज पर ओलचिकी के संरक्षण पर जोर, छात्रों को मुफ्त बांटी गईं किताबें और कैलेंडर ब्यूरो दुमका। झारखंड के देवघर जिले स्थित पालोजोरी प्रखंड के डुमरिया गांव में अपनी मातृभाषा और संस्कृति को सहेजने की एक बेहद खास पहल शुरू की गई है। गांव का संचालन करने वाले ‘आतु मोड़े होड़’ के…
● दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 18,000 संस्थानों के बीच टॉप 100 में बनाई अपनी जगह ● महानगरीय केंद्रों से दूर स्थित होने के बावजूद, छात्रों के लिए एक बेहतरीन उद्यमशील और नवाचार इकोसिस्टम तैयार करने में संस्थान को मिली बड़ी कामयाबी ● यह उपलब्धि स्थानीय चुनौतियों का स्वदेशी तकनीक से समाधान निकालने, रोजगार सृजन करने और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में योगदान देने का बनेगी प्रभावी माध्यम ब्यूरो दुमका: दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज ने नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप विकास के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की इंस्टीट्यूशन…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा नौ की एक छात्रा की मंगलवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद छात्रा की मां सोनामुनि मुर्मू और दीदी पाणमुनि किस्कू विद्यालय पहुंचीं। परिजनों के अनुसार, विद्यालय पहुंचने पर छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद परिजन आनन-फानन में छात्रा को टोटो से इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए निकले। इसी दौरान रास्ते में टोटो का चार्ज खत्म हो गया, जिससे परिजनों की परेशानी बढ़ गई। उन्होंने जबरदाहा में…
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ‘इंडिया’ ब्लॉक के अन्य सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों के मुताबिक, विपक्षी नेताओं के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामला मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विपक्ष के प्रदर्शन से जुड़ा है। विपक्षी सांसद मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव…
संताल एक्सप्रेस हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर सुभाष चौक के समीप डाकबंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से इस वर्ष भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ पूजा उत्सव का शुभारंभ होगा। दुर्गापूजा को लेकर समिति की ओर से आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी लंबाई-चौड़ाई करीब साढ़े दस हजार वर्गफुट है।समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। पंडाल के मुख्य द्वार की ऊंचाई करीब 45 फीट होगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित कल्याणी से…
बाकुडी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित संताल एक्सप्रेस संवाददाता तीनपहाड़ – तालझारी प्रखंड के बड़ा दुर्गापुर पंचायत भवन परिसर में बुधवार को बाकुडी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएफ के सचिव यूनिकी मरांडी ने की.जिसमे मुख्य अतिथि बड़ा दुर्गापुर पंचायत के मुखिया रानी मालतो , एसबीआई तीनपहाड़ के क्षेत्र प्रबंधक अमरजीत कुमार सिंह,वनांचल ग्रामीण बैंक रामचौकी के शाखा प्रबंधक शशि कुमार , जेएसएलपीएस बीपीएम सरफराज नवाज मुख्य रूप से उपस्थित थे .सभी अतिथियों को माला पहनाकर बुके व शॉल दे…
अहमदाबाद । अहमदाबाद में बुधवार को बम धमकी की सूचना से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शहर की करीब 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के आगामी म्यूजिकल कार्यक्रम को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। अहमदाबाद में वेजलपुर क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित जायडस स्कूल समेत शहर की कई स्कूलों को ईमेल या संदेश के माध्यम से धमकी मिलने की बात सामने आई है। सूचना…

