Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे की ट्रेनी आईएएसअधिकारी पूजा खेडकर एक नए मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। यह मामला उनकी मां से जुड़ा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी मां मनोरमा पिस्तौल से किसानों को धमकाती हुई नजर आ रही हैं। घटना पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव की है, जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने जमीन खरीदी है। मामले को लेकर शनिवार सुबह पूजा की मां मनोरमा और पिता दिलीप समेत 7 लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया एफआईआर आईपीसी की धारा 323, 504,…



