संताल एक्सप्रेस संवाददाता

साहिबगंज-26 नवम्बर को रांची मे होने वाले राज्यस्तरीय विशाल संविधान रक्षा मार्च की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आयोजित झारखण्ड प्रदेश द्वारा नामित प्रदेश प्रवक्ता निताय सरकार ने मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय संविधान की रक्षा,लोकतंत्र की मजबूती तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के संकल्प के साथ आगामी 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया जाएगा.इस मार्च को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी गई.साथ में यह भी कहा गया कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं,बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था,सामाजिक न्याय,समानता तथा प्रत्येक नागरिक के सम्मान और अधिकारों की गारंटी है.संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी का अधिकार प्रदान करता है.वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने के प्रयास चिंताजनक हैं.ऐसे समय में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना बेहद जरूरी है. कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी.इस प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी संघर्षशील संगठनों,सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल हों.यह मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि संविधान,लोकतंत्र,सामाजिक न्याय और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा.इस संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से देश एवं प्रदेश की जनता को एकजुट होकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संदेश दिया जाएगा. सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव,ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी आनंद,सेवा दल के जिला अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन,अनंत लाल भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे.





