Author: Santal Express

खूंटी । शैक्षणिक भ्रमण पर रानी फॉल गए कर्रा प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय तिलमी के 18 बच्चों की तबीयत रविवार की देर रात अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत होने पर परिजन और शिक्षक उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा लेकर पहुंचे। देर रात तक 18 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचे। दोनों विधायकों ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर…

Read More

चचेरे भाई बहादुर बागती ने की थी व्यवसायी गौरचन्द्र बागती की हत्या संताल एक्सप्रेस संवाददाता राजमहल-व्यवसायी गौरचन्द्र बागती हत्याकांड में राजमहल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर गौरचन्द्र बागती हत्याकांड के मामले का खुलासा किया है. सोमवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते दिन सुबह करीब 4:45 बजे राधानगर थाना में ऐसी सूचना प्राप्त हुआ कि मोहनपुर चौक के पास फोरलेन सड़क पर मोहनपुर निवासी गौरचन्द्र बागती का गला रेत कर किसी ने हत्या कर दिया है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को…

Read More

जरमुंडी।गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और आदिवासी महिलाओं के गैर-आदिवासी पुरुषों से विवाह को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए हेमंत सोरेन की सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। गोड्डा सांसद डॉ दुबे रविवार को जरमुंडी में 1.66 करोड़ की लागत से तीन सड़कों का शिलान्यास करने के क्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने संथाल परगना की जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए यहां कहा कि 1951 में आदिवासियों की आबादी 45 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 26 प्रतिशत रह गयी…

Read More

अपर समाहर्ता विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने कटाव प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण संताल एक्सप्रेस संवाददाता  साहिबगंज-साहिबगंज जिले में पूर्व रेलवे मालदा मंडल अंतर्गत सकरीगली–महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव से प्रभावित रेल क्षेत्र में बहाली कार्य का जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू ने स्थल निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित स्थल पर चल रहे बहाली कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली.अपर समाहर्ता विजय कुमार ने बताया कि प्रभावित…

Read More

संवाददाता   उधवा- राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप रविवार की अहले सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बगती (55 वर्ष) के रूप में हुई है. उधवा- बरहरवा मुख्य सड़क पर खून से लथपथ शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे घर से थे मृतक गौर चंद्र बगती परिजनों के अनुसार गौर चंद्र बगती रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान मोहनपुर चौक के निकट मुख्य सड़क पर अज्ञात…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता तीनपहाड़ – मालदा रेल मंडल के डिप्टी कमांडेंट सिक्योरिटी वरुण कुमार ने शनिवार की शाम को तीनपहाड़ स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन के पैदल पुल ,बुकिंग काउंटर ,आरपीएफ पोस्ट के अलावे रेलवे कॉलोनी ,रेलवे परिसर का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आरपीएफ जवानों को कई दिशा निर्देश दिये .इस दौरान उन्होंने कहा कि तीनपहाड़ स्टेशन के पैदल पुल पर वाहन चलाने की सूचना है. जिसका निरीक्षण किया गया और लोगो से अपील किया गया कि पैदल पुल यात्रियों को आने जाने के लिये बनाया गया है. उस पर वाहन चलना वर्जित है.…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  साहिबगंज – झारखण्ड की एथलेटिक्स टीम आगामी चयन प्रक्रिया एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु ट्रायल के लिए शनिवार को रांची से गोवा के लिए रवाना हुए. 4 से 8अक्टूबर तक बम्बोलिम उत्तर गोवा में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे. इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से आई एस एफ 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा.चयनित भारतीय टीम अगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 से 8 दिसंबर तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील आई एस एफ में 2026 में हिस्सा लेगी.जहां एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहिबगंज के प्रशिक्षक योगेश यादव…

Read More

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की है। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के आदेश को उन्होंने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। हालांकि, याचिका पर सुनवाई की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। एल. खियांग्ते की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी। निचली अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि जांच के दौरान उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं…

Read More

संताल एक्सप्रेस ब्यूरो पाकुड़। मालदा जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक खींचतान के बीच शुक्रवार देर रात पाकुड़ में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कथित अपहरण की सूचना पर मालदा पुलिस की टीम पाकुड़ के एक होटल पहुंची। होटल में मालदा जिला परिषद के 26 नवनिर्वाचित सदस्य ठहरे हुए थे। पुलिस के पहुंचते ही सदस्यों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हुई।जानकारी के अनुसार, मालदा पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला परिषद के कुछ नवनिर्वाचित सदस्यों को कथित रूप से जबरन…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवादाता  तीनपहाड़- बाकुडी-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर धमधामिया हटिया निमगाछी के बीच छोटा दुर्गापुर के समीप शनिवार को ई रिक्शा से स्कूटी को टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई. हादसे के बाद ई रिक्शा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार बाकुडी की ओर से स्कूटी सवार महिला चांदमुनी कुमारी साहिबगंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक रिक्शा ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर महिला सहित सड़क किनारे खेत के जंगल में जा गिरी. हादसे में महिला घायल…

Read More