खूंटी । खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कच्चाबारी पंचायत के कर्रा-लोधमा-धुर्वा मार्ग पर तिग्गा नदी पुल के नीचे प्लास्टिक के बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर शर्ट थी और शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंका गया था। बताया…
Author: Santal Express
पूर्वी सिंहभूम । जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। जांच में बिहार के पटना और समस्तीपुर तथा पश्चिम बंगाल के रानीगंज से जुड़े शातिर अपराधियों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार रात फरार तीन आरोपितों की नई और स्पष्ट तस्वीरें जारी करते हुए उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वालों के लिए प्रत्येक आरोपित पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों पर कुल छह लाख रुपये का…
◆21.9 किमी सड़क के निर्माण के लिए वर्ष 2025 में 168.49 करोड़ में हुआ था टेंडर ◆ मॉनिटरिंग के लिए इंडिपेंडेंट इंजीनियर की नियुक्ति का निकला है टेंडर डॉ.सुमन सिंह दुमका । राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-114ए पर टावर चौक, दुमका से बासुकीनाथ तक स्वीकृत फोरलेन सड़क परियोजना का काम शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। करीब 21.9 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) पर विकसित किया जाना है। केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में परियोजना के लिए 292.65 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी थी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज- 12 वषों में असंभव कार्य को संभव कर दिखाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बातें सूबे के के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् साहिबगंज पहुंचने के बाद निर्माणाधीन साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल के निर्माण स्थल पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही.उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ऐसे कार्य को कर रहे जो असंभव था. लेकिन उनकी कुशल नेतृत्व एवं इच्छा शक्ति के कारण असंभव कार्य भी हो रहे है.जैसे मोदी जी ने काश्मीर…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज- सूबे के के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् गुरुवार को साहिबगंज पहुंचे थे.उनके साथ भाजपा मध्य प्रदेश से आए 30 सदस्यीय इन्फ्लुएंसर्स की टीम जिसमें चार महिला ओर 26 पुरुष की टीम शामिल थे. शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे बाबूलाल मरांडी व उनकी टीम का काफिला साहिबगंज परिसदन से निकल कर निर्माणाधीन साहिबगंज- मनिहारी गंगा पुल के कार्य स्थल पर पहुंचा.जहां बाबूलाल मरांडी व उनकी टीम ने निर्माणाधीन साहिबगंज- मनिहारी गंगा पुल का अवलोकन किया.मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…
◆सिंडिकेट गठन को लेकर 24 घंटे में दूसरी अधिसूचना,नई अधिसूचना में पूर्व की सभी अधिसूचनाएं निरस्त विशेष संवाददाता दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में नये झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत गठित सिंडिकेट को लेकर विश्वविद्यालय ने 24 घंटे के भीतर दूसरी अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने 30 सितंबर को अधिसूचना संख्या 133/26 जारी कर सिंडिकेट गठन किया था। अगले ही दिन एक अक्टूबर को अधिसूचना संख्या 134/26 जारी कर सिंडिकेट का गठन फिर अधिसूचित किया गया है।नई अधिसूचना में खास तौर पर कहा गया है कि इस संबंध में पहले जारी सभी अधिसूचनाएं निरस्त मानी जाएंगी। इस…
साहिबगंज – साहिबगंज-बरहरवा सेक्शन में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध को काटने के कारण, यात्री और मालगाड़ियों के लिए डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है. हालांकि इस सेक्शन में अप लाइन से सीमित गति से ट्रेनों का आवागमन जारी है. प्रभावित कार्यस्थल पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं. जो बहाली के प्रयासों में तेजी लाने और जल्द से जल्द सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. तदनुसार निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा. ट्रेनों को रद्द करना…
रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड के स्थानीय उत्पादों में व्यापक संभावनाएं हैं। गुणवत्ता, बेहतर डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से इन्हें देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने तसर सिल्क की विशेष पहचान का उल्लेख करते हुए अन्य स्थानीय उत्पादों की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यपाल गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित एक्सपो उत्सव 2026 के उद्घाटन में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता, रोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। झारखण्ड के युवाओं में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं…
पुलिस का दावा, मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए जुटे थे आरोपी देवघर। पुलिस ने दावा किया है कि कुण्डा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी में अर्धनिर्मित मकान और खंडहर में कुछ लोग मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए जुटे थे। सूचना के आधार पर बुधवार शाम की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उनके पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन एंड्रायड मोबाइल फोन और 9,270 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता बरहरवा- बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत् सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत ने किया. कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी को बुके भेंट कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में तेजी…

