मिहिजाम। मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

बुधवार को मिहिजाम थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ वसीम रजा ने बताया कि कानगोई निवासी शिव कुमार पासी (26) की शिकायत पर मिहिजाम थाना कांड संख्या 83/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आतिश कोयरी (20), प्रेम गोराई (35) और सोमु पात्रो (20) को दबोचा। तीनों पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जयराम और आर्यन नामक व्यक्तियों ने मोटी रकम का लालच देकर उन्हें वारदात के लिए बुलाया था। उन्हीं के निर्देश पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अब इन दोनों की तलाश और भूमिका की जांच कर रही है।कार्रवाई में एसडीपीओ वसीम रजा, थाना प्रभारी प्रदीप राणा, पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान समेत साइबर एवं मिहिजाम थाना के जवान शामिल थे।





