ढाका । भारतीय फुटबॉल टीम ने ढ़ाका में हुए दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) खिताब को रिकॉर्ड 10वीं बार जीता है। भारतीय टीम ने एक संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारतीय टीम के लिए ये जीत इसलिए भी अहम थी क्योंकि उसने से जीत प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी टीम से हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार ये खिताब जीता है।
इस मुकाबले की शुरुआत में ही पाक टीम ने एक गोल की बढ़त बना ली।
पहले हाफ में पाक टीम हावी रही। आलमगीर गाजी ने 46 वें मिनट में इंजरी टाइम में एक गोल कर पाक टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी
पाकिस्तान को 59वें मिनट में रेड कार्ड की वजह से एक खिलाड़ी के बाहर होने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जिसका फायदा भारतीय टीम ने उठाया। दूसरे हाफ में भारतीय टीम लय में आ गयी और उसने पाक पर पलटवार शुरु कर दिये। भारतीय टीम ने एक के बाद एक हमले कर दबाव बनाये रखा हालांकि टीम गोल नहीं लाग पायी। भारतीय टीम की ओर से 60वें मिनट में सुहेल अहमद ने शानदार गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद संदीप नंदी ने 88वें मिनट में एक गोल कर भारतीय टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी जो अंत तक बरकरार रही। पाक टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किये और खिलाड़ियों में बदलाव करते हुए 64वें मिनट में आलमगीर गाजी और अब्दुल्ला इकबाल को मैदान से बाहर बुलाया गया और दूसरे खिलाड़ियों को भेजा गया पर इसके बाद भी भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाये।






