Author: Santal Express

बचपन में झेली आर्थिक तंगी, जेबरा क्रॉसिंग और फिल्म पोस्टर्स पेंट का किया काम नई दिल्ली । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने 75 साल की उम्र में गोवा में अपने घर में अंतिम सांस ली। क्रांतिवीर से लेकर तिरंगा जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके नाना पाटेकर अपने पीछे पत्नी और एक बेटा है साथ ही गोवा-मुंबई में घर, खेती योग्य जमीन समेत करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को मुंबई में हुआ था। नाना का बचपन तंगहाली…

Read More

आय से ज्यादा 64 फीसदी संपत्ति होने के साक्ष्य मिले, दस्तावेज खंगाल रही टीम पटना । पटना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओयू ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को एक साथ पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में तलाशी अभियान चलाया। जांच में इंजीनियर के पास करीब 64 फीसदी से ज्यादा संपत्ति होने के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। कार्रवाई में उनके आवास और अन्य परिसरों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ईओयू की टीम…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक और डिजिटल अपराध की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक तंत्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक का व्यापक स्तर पर उपयोग तभी संभव है, जब लोगों का उस पर भरोसा हो। उन्होंने कहा कि भारत अपने अनुभवों और सीख को दुनिया के साथ साझा करने के लिए हमेशा तैयार है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध की कोई सीमा नहीं होती। एक देश में बैठा व्यक्ति दूसरे देश में बैठे व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर सकता…

Read More

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथाली भाषा में एक्स पर गुरुवार को पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने रूपी सोरेन के जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके निधन को दुखद बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना कर दिया गया है। रांची स्थित आवास से पार्थिव शरीर के रवाना होने के दौरान परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार समेत झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। नेमरा में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई हैं, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Read More

नई दिल्ली । मशहूर भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध है। अभिनेताओं, प्रशंसकों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें भारतीय सिनेमा का अद्वितीय, बेबाक और संवेदनशील चेहरा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ” श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।…

Read More

पणजी (गोवा) । भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। गोवा के पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल (मणिपाल अस्पताल) ले जाया गया। स्मृतिशेष अभिनेता नाना पाटेकर के पुत्र मल्हार और मणिपाल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शेखर सालकर ने इसकी पुष्टि की। डॉ. सालकर ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए करीब 45…

Read More

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मोहुलबोना गांव में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर अरुण ठाकुर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने और लाभुकों के हिस्से में कटौती करने का आरोप लगा है। इस संबंध में वार्ड सदस्य अशोक ठाकुर ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर उपायुक्त को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि डीलर द्वारा प्रत्येक राशन कार्डधारी को मिलने वाले चावल और गेहूं में करीब एक-एक किलोग्राम की कटौती की जाती है। इसका विरोध करने पर राशन नहीं देने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया…

Read More

हादसे में कई लोग घायल,वाहन क्षतिग्रस्त संताल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज-साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ बिशनपुर चौक में बुधवार की देर शाम काले रंग की स्कोर्पियो पंजीकरण संख्या ने सड़क किनारे खड़े आम लोगों के अलावे सड़क पर खड़ी वाहनों को में रौंद दिया.हुई इस घटना में बिशनपुर निवासी मौलवी महासेन, मोहम्मद मन्नान अली सहित कई राहगीर जख्मी हो गए. जिसमें एक कि कमर में चोट और एक के पैर फ्रैक्चर होने की आशंका लोगो ने जताई है. आधा दर्जन से अधिक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो जाने की सूचना है.बेकाबू वाहन को लोगों ने रोकने का प्रयास किया…

Read More

ब्यूरो रांची /दुमका। झारखंड की सियासत और सोरेन परिवार के लिए बुधवार की शाम एक बेहद दुखद खबर लेकर आई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन का देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की है। इस मनहूस खबर के सामने आते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री आवास की ओर पारिवारिक मित्रों, नेताओं और समर्थकों के कदम भारी मन से बढ़ने लगे हैं। रूपी सोरेन केवल एक राजनेता की…

Read More