जरमुंडी।गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और आदिवासी महिलाओं के गैर-आदिवासी पुरुषों से विवाह को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए हेमंत सोरेन की सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। गोड्डा सांसद डॉ दुबे रविवार को जरमुंडी में 1.66 करोड़ की लागत से तीन सड़कों का शिलान्यास करने के क्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने संथाल परगना की जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए यहां कहा कि 1951 में आदिवासियों की आबादी 45 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 26 प्रतिशत रह गयी…
Author: Santal Express
अपर समाहर्ता विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने कटाव प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण संताल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज-साहिबगंज जिले में पूर्व रेलवे मालदा मंडल अंतर्गत सकरीगली–महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव से प्रभावित रेल क्षेत्र में बहाली कार्य का जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू ने स्थल निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित स्थल पर चल रहे बहाली कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली.अपर समाहर्ता विजय कुमार ने बताया कि प्रभावित…
संवाददाता उधवा- राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप रविवार की अहले सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बगती (55 वर्ष) के रूप में हुई है. उधवा- बरहरवा मुख्य सड़क पर खून से लथपथ शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे घर से थे मृतक गौर चंद्र बगती परिजनों के अनुसार गौर चंद्र बगती रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान मोहनपुर चौक के निकट मुख्य सड़क पर अज्ञात…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता तीनपहाड़ – मालदा रेल मंडल के डिप्टी कमांडेंट सिक्योरिटी वरुण कुमार ने शनिवार की शाम को तीनपहाड़ स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन के पैदल पुल ,बुकिंग काउंटर ,आरपीएफ पोस्ट के अलावे रेलवे कॉलोनी ,रेलवे परिसर का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आरपीएफ जवानों को कई दिशा निर्देश दिये .इस दौरान उन्होंने कहा कि तीनपहाड़ स्टेशन के पैदल पुल पर वाहन चलाने की सूचना है. जिसका निरीक्षण किया गया और लोगो से अपील किया गया कि पैदल पुल यात्रियों को आने जाने के लिये बनाया गया है. उस पर वाहन चलना वर्जित है.…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज – झारखण्ड की एथलेटिक्स टीम आगामी चयन प्रक्रिया एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु ट्रायल के लिए शनिवार को रांची से गोवा के लिए रवाना हुए. 4 से 8अक्टूबर तक बम्बोलिम उत्तर गोवा में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे. इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से आई एस एफ 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा.चयनित भारतीय टीम अगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 से 8 दिसंबर तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील आई एस एफ में 2026 में हिस्सा लेगी.जहां एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहिबगंज के प्रशिक्षक योगेश यादव…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की है। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के आदेश को उन्होंने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। हालांकि, याचिका पर सुनवाई की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। एल. खियांग्ते की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी। निचली अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि जांच के दौरान उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं…
संताल एक्सप्रेस ब्यूरो पाकुड़। मालदा जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक खींचतान के बीच शुक्रवार देर रात पाकुड़ में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कथित अपहरण की सूचना पर मालदा पुलिस की टीम पाकुड़ के एक होटल पहुंची। होटल में मालदा जिला परिषद के 26 नवनिर्वाचित सदस्य ठहरे हुए थे। पुलिस के पहुंचते ही सदस्यों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हुई।जानकारी के अनुसार, मालदा पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला परिषद के कुछ नवनिर्वाचित सदस्यों को कथित रूप से जबरन…
संताल एक्सप्रेस संवादाता तीनपहाड़- बाकुडी-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर धमधामिया हटिया निमगाछी के बीच छोटा दुर्गापुर के समीप शनिवार को ई रिक्शा से स्कूटी को टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई. हादसे के बाद ई रिक्शा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार बाकुडी की ओर से स्कूटी सवार महिला चांदमुनी कुमारी साहिबगंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक रिक्शा ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर महिला सहित सड़क किनारे खेत के जंगल में जा गिरी. हादसे में महिला घायल…
खूंटी । खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कच्चाबारी पंचायत के कर्रा-लोधमा-धुर्वा मार्ग पर तिग्गा नदी पुल के नीचे प्लास्टिक के बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर शर्ट थी और शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंका गया था। बताया…
पूर्वी सिंहभूम । जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। जांच में बिहार के पटना और समस्तीपुर तथा पश्चिम बंगाल के रानीगंज से जुड़े शातिर अपराधियों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार रात फरार तीन आरोपितों की नई और स्पष्ट तस्वीरें जारी करते हुए उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वालों के लिए प्रत्येक आरोपित पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों पर कुल छह लाख रुपये का…

