राजमहल-राजमहल थाना पुलिस को मंगलहाट में हुई गोलीबारी कांड बड़ी कामयाबी मिली है.पुलिस ने महज 40 घंटे में दो देसी कट्टा के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. शनिवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 19 नवंबर संध्या को राजमहल थाना में सूचना प्राप्त हुआ कि मंगलहाट टिक्का टोला में केदार मंडल के (किशोरी) पुत्री गौरी कुमारी गोली लगने से जख्मी हो गयी थी. प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया. एवं साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

घटना के संदर्भ में राजमहल थाना कांड संख्या 422/26 धारा 109 (1)/3(5) बी0एन0एस 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. एवं कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों कि गिरफ्तारी हेतु छापामारी दल के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुये उक्त कांड में संलिप्त अपराधकर्मी किशन मंडल पिता सुरेश मंडल, मनीष मंडल पिता निधिर मंडल, भोलु प्रमाणिक पिता लखी प्रमाणिक सभी साकिन मलाही टोला मंगलहाट थाना राजमहल जिला साहिबगंज को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्ठा एवं तीन चक्र जिन्दा गोली बरामद किया गया. बरामद अग्नेयास्त्र के संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 424/26 धारा-25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. एवं कांड अनुसंधान अन्तर्गत है.मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत, राजमहल थाना के एसआई पवन कुमार यादव, एसआई अनिल कुमार, सअनि रवि शंकर झा, सअनि नन्द कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे.





