Author: Santal Express

संताल एक्सप्रेस संवादाता तीनपहाड़ -तीनपहाड़ थाना के रामपुरा गांव निवासी सुशीला देवी उम्र 54 वर्ष ने अपने ही गांव के पवन मंडल व उनकी माता के सहयोग से अपनी पुत्री को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भाग जाने का आरोप लगाई है.मामले को लेकर महिला सुशीला देवी ने लिखित शिकायत तीनपहाड़ थाना पुलिस से की है. जिसमें उन्होंने कही है कि उसकी पुत्री प्रीति कुमारी उम्र 20 वर्ष का विवाह दो वर्ष पूर्व पूर्णिया जिला के महादेवपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. लेकिन उसकी पुत्री तीन माह से अपने मायके में ही रह रही थी. बीते 14 सितंबर…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवादाता तीनपहाड़- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के अतरबिट्टा गांव निवासी सुरजा पहाड़िया उम्र लगभग 45 वर्ष का शव तीनपहाड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को कोचलो संथाली गांव के एक पोखर से बरामद किया है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार को अयोध्या हाट गया था. लेकिन वह हाट से अपने घर अतरबिट्टा रात तक नही पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नही मिला. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह उसका शव कोचलो संथाली के एक पोखर में देखा गया. इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगो ने उनका शव पोखर से बाहर निकाला और मामले…

Read More

रांची । सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने चारा घोटाले के अभियुक्त दीपेश चांडक का 1.33 करोड़ रुपये राज्य सरकार को देने का आदेश दिया। चारा घोटाले की जांच के दौरान तत्कालीन सीबीआई अधिकारी एके झा ने छापेमारी के दौरान चांडक के ठिकानों से यह रुपये जब्त किया था। दीपेश चांडक को चारा घोटाले के सबसे बड़े सप्लायर के रूप में चिह्नित किया गया था। घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई ने चांडक के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान उसके कोलकाता स्थित आटा मिल से 1.33 करोड़ रुपये जब्त किया गया था। घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई…

Read More

काकामिगाहारा । अभिषेक के आखिरी मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत भारत ने रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियाई खेल 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में जगह बना ली। गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने एक समय 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। इसके बाद अभिषेक ने खेल समाप्त होने से 49 सेकंड पहले निर्णायक गोल दागकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय अभियान भी जारी रखा। भारत…

Read More

मुंबई । सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ में किसी फिल्म में दिखाई देंगे। उनकी आगामी फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। करण रावल के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान किया है। पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा बेहद सादगी और मासूमियत भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं जहीर इकबाल उनके सामने कुछ अलग और जुनूनी तेवर में दिखाई देते हैं।…

Read More

नई दिल्ली । भागदौड भरी जिंदगी में योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को शांत और एकाग्र करने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में रोजाना पद्मासन करना लाभदायक हो सकता है। यह आसन योग के प्रमुख आसनों में शामिल है। इस आसन में शरीर स्थिर रहता है और मन को शांत करने में सहायता मिल सकती है। इसे खासतौर पर ध्यान और मानसिक एकाग्रता के लिए उपयोगी माना जाता है। पद्मासन का नाम संस्कृत के दो शब्दों ‘पद्म’ और ‘आसन’ से मिलकर बना है। ‘पद्म’ का अर्थ कमल और ‘आसन’ का अर्थ बैठने की मुद्रा होता…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का आरोप हटा लिया है। गिरिबाला सिंह के वकील ने बुधवार को हाईकोर्ट को यह जानकारी दी, साथ ही अपनी मुवक्किल के लिए जमानत अर्जी भी दाखिल की। गिरिबाला सिंह अपने बेटे और ट्विशा के पति समर्थ सिंह के साथ फिलहाल जेल में हैं। इस नई जानकारी के बाद, हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह के वकील को जमानत की संशोधित अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया…

Read More

नई दिल्ली । सर्वोच्च न्यायालय ने संकेत दिया है कि वह दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने के लिए तयशुदा घंटों की इजाजत दे सकता है, इस प्रकार उसने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध या पूरी तरह से छूट दोनों की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने कहा कि किसी भी नियामक ढांचे में दिवाली से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के साथ-साथ वायु और ध्वनि प्रदूषण की चिंताओं, खासकर समाज के संवेदनशील तबके पर उनके असर को भी ध्यान में रखना होगा। पीठ ने स्पष्ट किया, हम पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाने…

Read More

निशिन। भारतीय पुरुष क्रिकेट ने यहां एशियाई खेलों में हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 124 रनो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब भारतीय टीम स्वर्ण जीतने के लिए 3 अक्टूबर को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ये खिताबी मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरु होगा। इसमें भारतीय टीम अपना खिताब बरकरार रखने उतरेगी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत में ईशान किशन की अहम भूमिका रही। ईशान ने तेजी से 80 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। वहीं गेंदबाजों ने भी…

Read More

नई दिल्ली । त्योहारी सीजन से ठीक पहले आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटि रिसर्च ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि कमजोर मानसून के कारण देश में खाने-पीने की चीजों की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में सूखे जैसे हालात के चलते प्याज की कीमतें पहले ही दोगुनी हो चुकी हैं, वहीं अब चावल, दालों व चीनी पर भी दबाव बढ़ रहा है। इस साल सितंबर के अंत तक देश का लगभग आधा हिस्सा सूखे जैसी स्थिति का सामना कर…

Read More