Author: Santal Express

तिरुअनंतपुरम । ब्रिटेन की स्कॉटिश नेशनल पार्टी के एक प्रमुख नेता ने अपनी पत्नी की पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए भारत के केरल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोबारा विवाह किया है। यह अनूठा विवाह केरल के एक प्रसिद्ध मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें जोड़े के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। यह मामला 55 वर्षीय स्कॉटिश राजनेता और उनकी पत्नी से जुड़ा है। दोनों ने कुछ साल पहले ब्रिटेन में कानूनी रूप से विवाह किया था। हालांकि, भारत की सनातन संस्कृति और परंपराओं से गहरी जुड़ी होने के कारण महिला की इच्छा थी कि उनका विवाह केरल…

Read More

देवघर। अटल लैंग्वेज लैब में शब्दवीणा राष्ट्रीय साहित्यिक परिवार के बैनर तले प्रशांत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। शिक्षक नन्दन रामपुरी ने गाइए गणपति जग बंदन से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र माही और शुभम ने हनुमान चालीसा का सस्वर गायन किया। नवोदित कवयित्री श्रीठाकुर ने विचार रखे, जबकि शुभम ने महाकाल पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। माही ने गुरु की महिमा और अटल लैंग्वेज लैब की भूमिका बताई। आशु और कवि धीरेन्द्र छतहारवाला ने कविता के माध्यम से तुलसीदास के जीवनवृत्त को प्रस्तुत…

Read More

31वीं क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले हुई मुलाकात चेन्नई । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मुलाकात की। मई में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आधिकारिक मुलाकात बताई गई है। यह बैठक दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों की 31वीं क्षेत्रीय परिषद बैठक से ठीक पहले हुई। बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा लंबे समय से लंबित अंतरराज्यीय मुद्दों के समाधान पर चर्चा होने की संभावना है। अमित शाह ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच…

Read More

नई दिल्ली । क्या आपको मालूम है, लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहने, एक जैसी दिनचर्या अपनाने और गहरे भावनात्मक जुड़ाव के कारण पति-पत्नी के व्यक्तित्व में कई समानताएँ आने लगती हैं, जो उनकी सोच और व्यवहार में भी झलकती हैं। कई मनोवैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि लंबे समय तक साथ रहने वाले लोग अनजाने में एक-दूसरे की भावनाओं, हाव-भाव और चेहरे के एक्सप्रेशन को अपना लेते हैं। जब कोई युगल सालों तक एक साथ हंसता, रोता और जीवन के सुख-दुख साझा करता है, तो उनके चेहरे की मांसपेशियां भी अक्सर एक जैसी प्रतिक्रियाएं देने लगती हैं।…

Read More

नई दिल्ली । 2004 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ करांची में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टेस्ट मैच की मेजबानी चाहते थे। इसके लिए उन्होंने भारत से अनुमति मांगी थी, लेकिन भारत ने करांची में टेस्ट मैच के आयोजन की मंजूरी नहीं दी थी। इसके पीछे का कारण भारत ने सुरक्षा बताया था। पूर्व खुफिया एवं सुरक्षा अधिकारी यशोवर्धन आजाद ने अपनी हाल में प्रकाशित पुस्तक पुलिसिंग द रिपब्लिक: एन इनसाइड व्यू ऑफ हाउ इंडिया फाइट्स करप्शन एंड क्राइम, एंड प्रोटेक्ट्स राइट्स में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर लिखा है कि तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने इस पूरे मामले…

Read More

नई दिल्ली । देश भर में ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर जारी बहस के बीच, पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। मोदी सरकार और तेल उद्योग के बीच बातचीत शुरू हो गई है, जिसमें ई-20 के साथ-साथ ई-10 पेट्रोल को भी बाजार में उपलब्ध कराने की संभावना पर विचार हो रहा है। हालांकि, यह चर्चा अभी शुरुआती दौर में है और इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। दरअसल आम लोगों की शिकायत है कि ई-20 ईंधन से गाड़ियों का माइलेज कम हुआ है और इंजन के पुर्जे खराब हो रहे हैं। हालांकि…

Read More

वाराणसी । वाराणसी में गंगा ने रौद्र रूप धारण कर चुकी है। लगातार बढ़ता जलस्तर अब लोगों को डराने लगा है। वाराणसी के घाट-मंदिर सब कुछ गंगा के जल में समा चुके हैं और अब गंगा का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। वाराणसी के सभी 84 घाट जलमग्न हो गए हैं। घाट डूबने के बाद अब गलियों में गंगा तेजी से बढ़ रही है। अगले 24 घण्टे सबसे अहम है क्योंकि रफ्तार यूं ही रही तो अगले 24 घण्टे में गंगा खतरे के निशान को पार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय नाविक ने बताया कि…

Read More

नई दिल्ली । जेन-जी के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई रणनीति तैयार की है। पार्टी अब पारंपरिक एकतरफा संदेशों के बजाय इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्टिव संवाद बढ़ाने के साथ-साथ कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में छात्रों से सीधे मिलने की योजना पर काम कर रही है। नीट परीक्षा विवाद के बाद छात्रों के आंदोलनों और युवाओं के बीच बने माहौल को देखते हुए पार्टी ने 14 से 22 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं तक पहुंचने का फैसला किया है।…

Read More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है, जबकि सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए संघर्ष कर रही है। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के छह दिन पूरे कर चुकी हैं और अब इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा अंतर सामने आ गया है। जहां ‘आवारापन 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ अभी 50 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन…

Read More

जम्मू । रेल मंत्रालय से कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर अधिकतम गति बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन ने पहली बार चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर लगभग 100 किमी प्रति घंटा की गति से यात्रा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मंजूरी से नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीजन के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों को 100 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा तक की गति से चलाने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले कटरा-संगालदान सेक्शन पर अनुमत गति…

Read More