संवाददाता नाला (जामताड़ा)– गुरुवार को नाला डिग्री कॉलेज परिसर में व्यवस्थापक गणेश चन्द्र मित्रा के सौजन्य से आयोजित शिविर में नेत्र मरीजों को जांचोपरांत पावर चश्मा प्रदान किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यवस्थापक गणेश चन्द्र मित्रा ने बताया कि पिछले दिन नाला डिग्री कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें रामचंद्रपुर नेताजी आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों के द्वारा नेत्र जांच की गई थी। जिसमें काफी संख्या में लोग नेत्र जांच कराने आए थे तथा चिन्हित नेत्र मरीजों को रामचंद्रपुर नेताजी आई हॉस्पिटल से ऑपरेशन कराकर सकुशल नाला पहुंचाया गया था। आज नाला डिग्री कॉलेज परिसर में ऑपरेशन किए गए 151 नेत्र मरीजों को पावर चश्मा प्रदान किया गया।मौके पर श्यामापद मंडल आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


