Author: Santal Express

ढाका । बांग्लादेश की अंतिम सरकार ने बुधवार को अहम फैसला लेते हुए विभिन्न देशों से अपने पांच राजनयिकों को तुरंत ढाका लौटने को कहा है। इन राजनियकों में भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुस्तफिरजुर रहमान भी शामिल हैं, जो अगले कुछ माह बाद रिटायर होने वाले हैं। वापस बुलाए गए राजनयिकों का काम संतोषजनक नहीं माना गया है। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त के साथ-साथ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और पुर्तगाल के राजदूतों को वापस बुलाया गया है। जिन राजनयिकों को वापस बुलाया…

Read More

नई दिल्ली । नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी आ गई है। हालांकि चांदी के भाव में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने के भाव में उछाल आने के कारण आज सोना 500 से 560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,610 रुपये से लेकर 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,160 रुपये से लेकर 71,010 रुपये प्रति…

Read More

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के वित्‍तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्‍मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। ईडी ने उन्‍हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। वे एचसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्‍मद अजहरुद्दीन को वित्‍तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने कांग्रेस नेता को यह पहला समन जारी किया है, जिसके तहत उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी…

Read More

सूरजभान सिंह समेत 6 बरी, बृजबिहारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद की हत्या मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 6 लोगों को बरी करने के पटना हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। हालांकि जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को उम्रकैद की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने को कहा। पटना हाई कोर्ट ने इस मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व विधायक ​​मुन्ना शुक्ला समेत 9 लोगों…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने जेल में कैदियों के साथ जातिगत आधार पर होने वाले भेदभाव पर अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है विभिन्न राज्यों के जेल मैन्यूअल के ऐसे प्रावधान जिनमें जाति के आधार पर काम का बंटवारा हो, असंवैधानिक है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के नियम औपनिवेशिक मानसिकता का उदाहरण हैं। कोर्ट ने सभी राज्यों को आज के फैसले के अनुसार तीन महीने में अपने जेल नियमों में बदलाव करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोषी या विचाराधीन कैदी के रजिस्टर में जाति के कॉलम को हटाया जाए। कोर्ट तीन…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन की जांच के लिए मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने गुरुवार काे यह आदेश दिया। मद्रास हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया था कि वो ईशा फाउंडेशन के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों का ब्योरा पेश करे। दरअसल, आज वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मामले को मेंशन करते हुए मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की।…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपाय सुझाने और लागू कराने को लेकर बने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग या राज्य सरकारों ने निर्देशों का पालन कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने गुरुवार को राज्य सरकारों से एक हफ्ते में ताजा हालात पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग में विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए। आज सुनवाई के दौरान…

Read More

लीमा । खुशी ने पेरू के लीमा में चल रही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) में कांस्य पदक जीता, जिससे भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई। इन 15 पदकों में 10 स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में शीर्ष पर विराजमान है। युवा खिलाड़ी ने फाइनल में 447.3 अंक हासिल किए और नॉर्वे की कैरोलिन लुंड से पीछे रहीं, जिन्होंने 458.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। कैरोलिन की हमवतन सिनोव बर्ग ने 458.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक…

Read More

रांची । झारखंड में बीते एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने खुदकुशी की है। इनकी खुदकुशी की मुख्य वजह या तो वर्क प्रेशर हैं, नहीं तो उनकी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि ड्यूटी पर तनाव, ओवरटाइम और छुट्टी ना मिलना पुलिसकर्मियों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसका असर उनकी लाइफस्टाइल पर भी पड़ने लगा है। काम के दबाव के कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इन परेशानियों से तंग आकर पुलिसकर्मी खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं। इन जवानों ने…

Read More

रांची । एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में गुरुवार को एनडीआरएफ के जवान ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटकर खुदकुशी कर ली। मृत जवान की शिनाख्त जय कुमार लकड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पैकेट से आई कार्ड बरामद किया है। इसी के आधार पर इसकी शिनाख्त की गई है। वह एनडीआरएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ के कांस्टेबल ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी की है। एनडीआरएफ से संपर्क किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। खुदकुशी के कारणों का…

Read More