एक आरोपी लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक स्थित तीन नंबर फाडी के पास तीन उचक्कों ने एक बाइक सवार से करीब 16 हजार रूपये नकद की छिनताई कर ली। छिनतई के क्रम में एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिससे नगर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। छिनतई के शिकार हुए पीड़ित सोनारायथाढ़ी निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि वह देवघर बाजार बच्चे एवं परिवार का कपड़ा खरीदने बाइक से आया था। उसी दौरान बाजला चौक स्थित तीन नंबर…
Author: Santal Express
दुमका। हिन्दू पंचांग के अनुसार अश्विन मास की अमावस्या पितृ अमावस्या, अश्विन अमावस्या, बड़मावस, दर्श अमावस्या भी कहलाती है। यह अमावस्या पितरों के लिए मोक्षदायनी अमावस्या मानी जाती है। इसलिए पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या को सबसे अधिक महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। इस दिन श्राद्ध पक्ष समाप्त होता है और पितृ लोक से आए हुए पितृजन अपने लोक लौट जाते हैं। पितृपक्ष के अंतिम दिन अमावास्या पर दुमका सहित आसपास के नदी एवं तालाब, पोखरा व पीपल के पेड़ के नीचे के साथ ही अपने-अपने घरों के बाहर लोगों ने तर्पण के साथ पितरों की विदाई की। बुधवार…
दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा सीएम हेमंत सोरेन का जेएसएससी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी को लेकर बुधवार को पुतला दहन किया । जिसकी अध्यक्षता नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने किया। नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा मे पेपर लिख कराए जा रहे हैं। दूसरी ओर , हेमंत सोरेन सरकार राज्य में परीक्षा के नाम पर इंटरनेट बंद करके लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है । वर्ष 2019,2022 और 2024 की परीक्षा के कई सारे प्रश्न दोहराएं गए हैं ।राज्य सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण राज्य में संवेदनहीनता संप्रभुता…
दुमका| जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा 2023 को रद्द करने की मांग को लेकर तीन अक्टूबर को आहूत झारखंड बंद की सफलता को लेकर बुधवार दो अक्टूबर को आदिवासी क्रांति सेना ने दुमका सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया| इस दौरान आदिवासी क्रांति सेना की ओर से बताया गया कि विगत 21 एवं 22 सितंबर को राज्य भर में आयोजित जेएसएससी सीजीएल 2023 में प्रश्न पत्र लीक का आरोप पूरे राज्य के परीक्षार्थी लगा रहें हैं| राज्य भर से कई छात्रों द्वारा प्रमाणों को इक्कठा कर जेएसएससी कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है, जिस पर छात्रों का आरोप है…
रानीश्वर(दुमका)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिसदन दुमका में बुधवार को आयोजित मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कांलेज रानीश्वर के शासी निकाय की बैठक स्थगित करनी पड़ी। ज्ञात हो कि कांलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ असीम कुमार लायेक ने बीते 01 अक्टूबर को निकाय के सदस्यों को पत्र निर्गत कर दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जीबी की बैठक में भाग लेने का आग्रह किया था। चिट्ठी में लिखा हैं कि सांसद सह जीबी के अध्यक्ष नलिन सोरेन के आदेशानुसार जीबी की बैठक बुलाई गयी हैं| उस पत्र में लिखा है कि प्रभारी प्राचार्य को लेकर शासी निकाय की आकस्मिक…
दुमका। एनजीटी ने भले ही दस जून से 15 अक्टूबर तक नदियों व बालू घाटों से बालू उठाव पर रोक लगाई है। इसके बावजूद प्रखंड के विभिन्न नदी घाट से खुलेआम दिनदहाड़े बालू का उठाव किया जा रहा है। अब इसे मिलीभगत कहें या कुछ और बालू माफियाओं को किसी का भय नहीं। या कहें हँसडीहा थाना क्षेत्र राज्य का शायद एकमात्र थानाक्षेत्र है जहाँ एनजीटी का क़ानून लागु नहीं होता। तभी तो अवैध बालू लोड ट्रैक्टर थाना के सामने से ऐसे गुजरते है जैसे सब मैनेज है। क्षेत्र में बालू माफिया बिना किसी खौफ के बालू का उठाव अवैध…
दुमका। लायंस क्लब दुमका स. प. के तत्वावधान में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने इन दो महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं श्री अमड़ा स्थित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में क्लब के सदस्यों ने उपस्थित सभी बच्चों के बीच फूड पैकेट्स का वितरण किया। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. अमिता रक्षित ने कहा गांधी जी इस बात में विश्वास रखते थे कि हिंसा के रास्ते पर चलकर आप कभी भी अपने अधिकार नहीं पा सकते। उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का…
दुमका। धर्मांतरित जनजाति को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए इस मुद्दे को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने बुधवार को डॉक्टर राजकिशोर हांसदा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर सबसे पहले स्वर्गीय कार्तिक उरांव जी ने 10 जुलाई 1967 को संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष इस तरह रखा था ‘कोई भी व्यक्ति जिसने जनजाति आदि मत तथा विश्वासों का परित्याग कर दिया हो और ईसाई या इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया हो वह अनुसूचित जनजाति का सदस्य नहीं समझा जाएगा। देश के 750 से अधिक जनजातियों के विकास एवं उन्नति के लिए…
दुमका: 2 अक्टूबर: गाँधी जयंती के अवसर पर दुमका के गांधी मैदान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुमका विधानसभा के विधायक बसंत सोरेन ने गाँधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए विधायक बसंत सोरेन ने कहा, “महात्मा गाँधी का जीवन सत्य, अहिंसा, और सादगी का प्रतीक है। उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें समाज में शांति, समृद्धि, और समावेशिता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। हमें गाँधीजी के आदर्शों को अपनाकर झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य शिव कुमार…
दुमका। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के मौके पर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के द्वारा शहर के गांधी मैदान स्थित बापूजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने गांधी जी के आदर्श और सिद्धांतों को अमल करने का संकल्प लिया गया। पिछड़ा वर्ग के लोगों से अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होने का आव्हान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल, प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, महासचिव रंजीत जयसवाल व दयामय माजी, जयकांत जायसवाल, अरुण पनियारा, रमेश साह, प्रमोद पंडित, सुबोध…



