दुमका। एनजीटी ने भले ही दस जून से 15 अक्टूबर तक नदियों व बालू घाटों से बालू उठाव पर रोक लगाई है। इसके बावजूद प्रखंड के विभिन्न नदी घाट से खुलेआम दिनदहाड़े बालू का उठाव किया जा रहा है। अब इसे मिलीभगत कहें या कुछ और बालू माफियाओं को किसी का भय नहीं। या कहें हँसडीहा थाना क्षेत्र राज्य का शायद एकमात्र थानाक्षेत्र है जहाँ एनजीटी का क़ानून लागु नहीं होता। तभी तो अवैध बालू लोड ट्रैक्टर थाना के सामने से ऐसे गुजरते है जैसे सब मैनेज है। क्षेत्र में बालू माफिया बिना किसी खौफ के बालू का उठाव अवैध रुप से कर रहे हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे एक ट्रैक्टर हँसडीहा थाना के सामने से गुजरता दिखा तो एक दुमका भागलपुर मार्ग पर थाना की पेट्रोलिंग वाहन के पास से। हँसडीहा में ऐसे ही अहले सुबह से देर रात तक सिलसिला जारी रहता है। पूछे जाने पर एक ट्रेक्टर चालक ने पुरे बेबाकी से यह कहता है की मैनेज़ कर बालू का उठाव कर रहें है। अब ट्रेक्टर वाले किसे मैनेज़ करते है यह जाँच का विषय है।


