दुमका । जिला ताइक्वांडो संघ के छात्र-छात्राओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी. इस दौरान बच्चों ने इन दोनों महापुरूषों के तस्वीर पर श्रद्धापुष्प अर्पित किया. बच्चों ने इन महापुरूषों की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर संस्था की संचालिका व ताइक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद, प्रशिक्षक शिखा आनंद, चंदन सोनकर व विशाल मरांडी, ट्विंकल कुमारी तथा बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. महापुरूषों की जीवनी से संबंधित भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को इस अवसर पर मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया. सीनियर वर्ग में जोया सरवर, सौम्या व अर्नव सिंह क्रमश:…
Author: Santal Express
साहिबगंज । बोरियो थाना क्षेत्र फ्री में कंबल देने के नाम फिर ठगी का मामला उजागर हुआ है। मामला तेलों पंचायत अंतर्गत बोरियो से लगभग 15 किलोमीटर पहाड़ के घने जंगलों के बीच बसा आदिम जनजाति गांव पाचाड़ गांव में ठगों ने बड़ा कारनामा कर भोले भाले दर्जनों महिलाओं को फ्री में सरकारी कंबल देने के नाम पर अंगूठा लगाकर अवैध निकासी का मामला उजागर हुआ है। ठगो के द्वारा भोले भाले महिलाओं को निशाना बनाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बीते दिसंबर महीने के समय बोलेरो से तीन लोग आए थे जहां ठगो के द्वारा सरकार के…
साहिबगंज। दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार ने की। इस दौरान शांति समिति सदस्यों ने सौहाद्र पूर्ण दुर्गा पूजा मानने में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही। वहीं एसडीईओ ने कहा कि किसी प्रकार का किसी भी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार का अफवाह सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलाने की कोशिश करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बताया कि विसर्जन के…
साहेबगंज । जिला के मंडरो प्रखंड मुख्यालय के समीप स्तिथ फॉसिल पार्क मंडरो पूरे झारखंड राज्य में सबसे बेहतर स्थानों में से एक माना जाता है।यहां की खूबसूरती, हरियाली,जीवाश्म वाकई में देखने के लायक है।इसके अलावा यहां का जीवाश्म दुनिया भर के वैज्ञानिकों के रिसर्च का पैगाम बन चुका है, झारखंड राज्य सहित हिंदुस्तान के विभिन्न हिस्सों से इस खूबसूरत,हरियाली,मन को मोह लेने वाले स्थान को देखने के लिए आते हैं सच में यह पार्क एक बेमिशाल है। मुसलमानों का सबसे बेहतर त्योहार बकरीद यानी ईद उल अजहा आने वाला है,आप सभी का इस फॉसिल पार्क में हार्दिक अभिनंदन है,आप…
मृतक युवक का दो महीने बाद होने वाला था शादी संताल एक्सप्रेस उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर बेगमगंज पंचायत के एक लापता युवक का शव पश्चिम बंगाल के धुलियान से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोबरगाड़ी गांव के दीपलाल साह (23) वर्ष पिता विजय साह बीते रविवार को अपने बहन के घर जिले के मिर्जाचौकी गया था। वहां से लौटने के क्रम में मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन से रविवार दोपहर करीब 1 बजे रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।उधर परिजनों ने काफी खोजबीन की एवं सोशल मीडिया के माध्यम से गुम होने की…
साहिबगंज। देशभर हर वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. इस अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में डीएस डॉ. रंजन कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान डीएस ने महात्मा गांधी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि साफ-सफाई को दिनचर्या में शामिल करें। तभी हम अपने घर से लेकर बाहर तक स्वच्छता का ख्याल रख सकेंगे। वही सफाई अभियान के तहत अस्पताल परिसर से लेकर नाली तक की सफाई की गई है। इस दौरान सफाई कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अस्पताल परिसर में जाम नाली की सफाई की…
साहिबगंज । आजसू पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चलचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर इन दोनों महान विभूतियां को याद किया गया इस अवसर पर या बताया गया कि महात्मा गांधी की सत्य अहिंसा की नीति पर चलकर इस देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया बापू ने पूरे विश्व को यह बतलाया कि बिना लड़ाई झगड़ा के बिना भी कोई जंग जीती जा सकती है बापू के स्वच्छता क्रांति ने भी पूरे मनुष्य के जीवन को परिवर्तन करने मैं क्रांतिकारी बदलाव…
साहिबगंज । सब्जी विक्रेता जो रोज की तरह अपनी दुकान को लगाकर लोगो के लिए हरी सब्जियां उपलब्ध कराते हैं।मगर हर महीने फुटपाथ की सब्जी की दुकाने उजाड़ दिए जाते हैं। जिससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोग भटकते रहते हैं सब्जी खरीदने के लिए मगर प्रशासन डंडा साल के कई महीने सब्जी की दुकानों पर चल ही जाता है। गरीब बेचारा सब्जी बेचकर अपनी घर गृहस्ती चलते हैं उसकी दुखड़ा को कोई देखने नहीं जाता मगर वक्त मिलते ही प्रशासन अपने डंडा की रॉब पर दुकान को उजाड़ फेकते हैं।घर की ग्रहणी भी इस…
साहिबगंज । मंगलवार देर रात को साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में रांगा घुटू टोला के पास अपराधियों ने फरक्का-ललमटिया एनटीपीसी रेललाइन को उड़ा दिया। इस घटना से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, क्योंकि यह लाइन ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति करती है। क्या है मामला रात करीब 12 बजे हुए इस धमाके से रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा उड़ा गया, जिससे 470 सेंटीमीटर का गैप बन गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रैक का मलबा कई मीटर दूर जाकर गिरा। इस घटना के बाद एनटीपीसी फरक्का के वरीय…
साहिबगंज । गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर बुधवार को 11:00 बजे दिन में मंडल साहिबगंज में विधिक जागरूकता शिविर वह जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए एल ए डी सी कामिनी शर्मा रविंद्र कुमार श्रीवास्तव अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव रतन कुमार पौलुस मुर्मू जेलर मनोज मुर्मू शिव स्नेही सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर कामिनी शर्मा ने बताया कि जो जो विचाराधीन बंदी है और आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिनके पास वकील…



