साहिबगंज। देशभर हर वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. इस अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में डीएस डॉ. रंजन कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान डीएस ने महात्मा गांधी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि साफ-सफाई को दिनचर्या में शामिल करें। तभी हम अपने घर से लेकर बाहर तक स्वच्छता का ख्याल रख सकेंगे। वही सफाई अभियान के तहत अस्पताल परिसर से लेकर नाली तक की सफाई की गई है। इस दौरान सफाई कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अस्पताल परिसर में जाम नाली की सफाई की है। इसके अलावा ब्लड बैंक स्थित, दवा वितरण केंद्र समेत कई जगहों पर सफाई की गई है। मौके पर अस्पताल मैनेजर यशवंत राव, रमेश कुमार आदि थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


