साहिबगंज। दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार ने की। इस दौरान शांति समिति सदस्यों ने सौहाद्र पूर्ण दुर्गा पूजा मानने में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही। वहीं एसडीईओ ने कहा कि किसी प्रकार का किसी भी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार का अफवाह सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलाने की कोशिश करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बताया कि विसर्जन के दिन शाम 5 बजे तक प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक तरीके से कर लेने की सहमति पूजा समितियों ने जताई है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों व हर चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से नजर रखी जायेगी। वहीं पंडालों अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश नहीं मानने पर लाउडस्पीकर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। वहीं डीजे जब्त कर लिया जाएगा। साउंड हर हाल में 90 डेसिबल से ज्यादा नहीं होगा।
शराब पीने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगी। मौके पर इंस्पेक्टर अमित गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


