साहेबगंज । जिला के मंडरो प्रखंड मुख्यालय के समीप स्तिथ फॉसिल पार्क मंडरो पूरे झारखंड राज्य में सबसे बेहतर स्थानों में से एक माना जाता है।यहां की खूबसूरती, हरियाली,जीवाश्म वाकई में देखने के लायक है।इसके अलावा यहां का जीवाश्म दुनिया भर के वैज्ञानिकों के रिसर्च का पैगाम बन चुका है, झारखंड राज्य सहित हिंदुस्तान के विभिन्न हिस्सों से इस खूबसूरत,हरियाली,मन को मोह लेने वाले स्थान को देखने के लिए आते हैं सच में यह पार्क एक बेमिशाल है। मुसलमानों का सबसे बेहतर त्योहार बकरीद यानी ईद उल अजहा आने वाला है,आप सभी का इस फॉसिल पार्क में हार्दिक अभिनंदन है,आप सभी स्वतंत्र होकर पार्क में घूम,फिर कर आनंद ले सकते हैं।पार्क कमिटी आपका सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


