दुमका । जिला ताइक्वांडो संघ के छात्र-छात्राओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी. इस दौरान बच्चों ने इन दोनों महापुरूषों के तस्वीर पर श्रद्धापुष्प अर्पित किया. बच्चों ने इन महापुरूषों की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर संस्था की संचालिका व ताइक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद, प्रशिक्षक शिखा आनंद, चंदन सोनकर व विशाल मरांडी, ट्विंकल कुमारी तथा बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. महापुरूषों की जीवनी से संबंधित भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को इस अवसर पर मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया. सीनियर वर्ग में जोया सरवर, सौम्या व अर्नव सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, जबकि जूनियर वर्ग में अनिकेत कुमार ने प्रथम, शौर्य ने द्वितीय व नव्या आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


