महागामा प्रतिनिधि गोड्डा । बुधवार को महागामा मुख्यालय स्थित ऊर्जानगर पूजा पंडालों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ अंचलाधिकारी खगेन महतो मौजूद थे। वहीं निरीक्षण के दौरान ऊर्जानगर मंदिर , मेला मैदान , राजेंद्र स्टेडियम का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा किया गया।साथ ही मूर्ति विसर्जन वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने बताया कि हर दुकानदार को अग्निशमन सिलेंडर रखने का निर्देश दिया गया साथ ही साथ मेला मैदान के अंदर कोई भी मोटरसाईकिल या गाड़ी लेकर नहीं जाए जिसको लेकर बैरिकेडिंग लगाने…
Author: Santal Express
गोड्डा : जिला स्थित स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, एवं AIRRBEA के संस्थापक दादा दिलीप मुखर्जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे, दादा दिलीप मुखर्जी अमर रहे जैसे नारे लगाए गए, एवं 2:00 बजे तक सामूहिक उपवास रखा गया। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आज 2 अक्टूबर 2024 को अपनी स्थापना के…
– गांधी व शास्त्री की जयंती पर जेल अदालत सह विधिक शिविर का आयोजन गोड्डा :: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर मंडल कारा सभागार में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों से हमें सीख लेने की जरुरत है। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी महान विभूति लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज उन्हें नमन करते हैं। आज पूरा देश उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर…
पथरगामा संवाददाता:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर राजकीय कृत मध्य विद्यालय बालक पथरगामा के प्रांगण में ग्राम पंचायत पथरगामा की मुखिया सोनी देवी की अध्यक्षता में जीपीडीपी के तहत शिविर लगाकर वार्षिक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी एवं पंचायत सचिव आदि के द्वारा जीन मतदाताओं का 75 वर्ष उम्र हो गया है उनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आज के विशेष ग्राम सभा में जीपीडीपी एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया और ग्रामीणों के द्वारा…
गोड्डा : स्थानीय नगर का भवन में बुधवार को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष परेश गट्टानी, क्षेत्रीय उपाध्य्क्ष संजय अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया संयुक्त सचिव विकास विजयवर्गीय अध्यक्ष प्रीतम गाडिया, सचिव मो कामरान, कोषाध्यक्ष हीरालाल मंडल, साहेबगंज अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संताल परगना अध्यक्ष अलोक मल्लिक, महगामा अध्यक्ष मदन भगत सहित अन्य सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी…
गोड्डा : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सिविल सर्जन कार्यालय में सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई की गई, जिसमें कार्यलय के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता’ पर केन्द्रित है। बताया गया कि अभियान का समापन कल महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को होगा। सिविल सर्जन डॉ० अनंत कुमार झा ने बताया कि स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी और स्थानीय निकायों की भागीदारी पर जोर दिया है, जिसके तहत…
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा । धनवंतरी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गोड्डा सदर अस्पताल के पूर्व डीएस डॉ तरुण मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में अस्पताल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने 25 यूनिट रक्तदान किया। डॉक्टर तरुण मिश्रा ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी को पूरा कर जरूरतमंदों की मदद करना है। रक्तदान से किसी की भी जान बचाई जा सकती है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। बताया कि रक्त कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता है, इसलिए रक्तदान कर हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते है,…
संवाद सहयोगी,कुंडहित(जामताड़ा) नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को तथा रबीन्द्रनाथ महतो के विश्वास को देखते हुए नगरी पंचायत के इनायतपुर एंव शिवराम गांव के अक्षय गोराई के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष झामुमो का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने जेएमएम पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत करते हुए कहा हम एक परिवार की तरह इस पार्टी में है। इस पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता एक-एक सिपाही की तरह है।इस पार्टी में जो भी…
जामताड़ा : महाविद्यालय जामताड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी के नेतृत्व में जामताड़ा कोर्ट रोड मातृआश्रम स्थित वृद्धा आश्रम परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा चलाया गया। इस आश्रम में केवल वृद्ध महिलाएं निवास करती हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारी ने पूरे आश्रम परिसर की साफ सफाई की सारे कचडो को इकट्ठा कर जलाया गया। सारे घास फूस को उखाड़ कर फेंक कर वातावरण परिसर को स्वच्छ किया गया।…
जामताड़ा : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वभाव संस्कार, स्वच्छता संस्कार विषय पर विगत 14 सितंबर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर समापन किया गया। बुधवार को उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार के नेतृत्व में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, नजारत उप समाहर्ता अबिश्वर मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी राहुल प्रियदर्शी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा दानिश हुसैन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला समन्वयक एसबीएम अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा समाहरणालय परिसर से…



