संवाद सहयोगी,कुंडहित(जामताड़ा)
नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को तथा रबीन्द्रनाथ महतो के विश्वास को देखते हुए नगरी पंचायत के इनायतपुर एंव शिवराम गांव के अक्षय गोराई के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष झामुमो का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने जेएमएम पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत करते हुए कहा हम एक परिवार की तरह इस पार्टी में है। इस पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता एक-एक सिपाही की तरह है।इस पार्टी में जो भी कार्यकर्ता है उनके बात -विचार तथा कार्यशैली को देखते हुए क्षेत्र के जनता इस पार्टी में योगदान दे रहे हैं। मैं उन तमाम कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी में जो सिद्धांत है उसे सिद्धांत पर चलने की अपील करता हूं। आज पुरे झारखंड झामुमो पार्टी एक मजबूत ओर विश्वासनीय पार्टी के नाम से जाना जाता है। इस पार्टी में हमारे वरीय अधिकारी जो दिशा निर्देश देंगे उस दिशा निर्देश पर अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चलना पड़ता है।
उन्होंने कहा मैं उम्मीद करता हूं आगामी विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में पार्टी के हाथ मजबूत होगी। उन्होंने कहा हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना किसी जाति विशेष के लिए नहीं चलाई बल्कि अभी जाति धर्मो के लोगों के लिए मंईयां सम्मान योजना है, जो बहुत ही लाभदायक व प्रशंनशीय है। गरीबों के लिए अबुवा आवास, बिजली बिल माफी योजना, दो यूनिट बिजली मुफ्त योजना सहित अन्य अनेको योजना है, जो हेमंत सोरेन की बहुत ही काबिले तारीफ की योजना है। इसे देखते हुए ही उन्हें काफी अच्छा लगा और नगरी पंचायत के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। श्री महतो ने कहा विधानसभा चुनाव की तिथि जल्दी ही तय होने वाले हैं और इस विधानसभा चुनाव में बहुत चुगलीखोर नेताओं आपके पास मीठी-मीठी बात करके आपको बरगलाने का प्रयास करेंगे । लेकिन आप उन नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देकर उनका क्षेत्र से बाहर करना है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयश्रर मुर्मू,अक्षय गोराई, प्रकाश गोराई, जयदेव गोराई ,सोमनाथ गोराई ,प्रोसेनजीत मंडल ,गोपीनाथ मंडल वही शिवराम गांव के मोहन मंडल, अनिरुद्ध मंडल मदन घोष ,भूपति घोष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


