गोड्डा । जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभीठा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में पुलिस के एक एएसआई और महिला के बीच अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। नगर थाने में तैनात आरोपित बीती देर रात भदरिया गांव आया था। ग्रामीणों ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई आदिवासी महिला तीन बच्चों की मां है। महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। आरोपित एएसआई भी आदिवासी है और उसके भी बच्चे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध है और पुलिस…
Author: Santal Express
प्रत्येक वर्ष में छह माह के अंतराल पर मुख्य दो नवरात्रि आती हैं। अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 03 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को आरंभ हो रही हैं। मां भगवती की पूजा के लिए ये नौं दिन बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मान्यता है कि इस समय मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। इन नौं दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौं स्वरुपों का पूजन करते हैं। प्रथम…
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हुआ है। उन्होंने 2 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। फिलहाल, उनकी मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। दुखद घड़ी में आमिर अपनी पूर्व पत्नी के घर पहुंचे, जहां उनकी आंखों में आंसू थे। इस भावुक मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। आमिर की मां भी रीना दत्ता के घर जाकर उनके पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं, जो इस परिवार के लिए एक कठिन समय है। बता दें कि आमिर ने रीना दत्ता के साथ 1986 में…
रांची । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को फिर से झारखंड दौरे पर आए हैं। दोपहर 1:10 बजे विशेष विमान से वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हजारीबाग पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री मोदी हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मटवारी गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। माैके पर प्रधानमंत्री ने जोहार कहकर संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि हमारा आदिवासी समाज तभी आगे बढ़ेगा जब आदिवासी युवाओं को अच्छी शिक्षा का अवसर मिलेगा। आज हमारी सरकार आदिवासी इलाकों में 40 एकलव्य स्कूल का शिलान्यास करने जा रही है, ताकि हमारे जनजातीय समाज को बेहतर शिक्षा…
मुख्यमंत्री ने दी गांधी जयंती कीशुभकामनाएं रांची । गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बुधवार काे ट्वीटर पर लिखा है, “गांधी जयंती के अवसर पर झारखण्ड समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बापू एक विचार हैं, जो हमेशा अजर-अमर हैं। अहिंसा, प्रेम, सत्याग्रह और स्वतंत्र जीवन के बापू के विचार मानव जाति को व्यवस्थित और संकल्पित होकर समाज के समग्र विकास में महती भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन।” हेमंत सोरेन ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर…
मुंबई । वाल्मीकि रामायण का बहुप्रतीक्षित एनीमे रूपांतरण 18 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में आएगा। इस फिल्म में मूल अंग्रेजी डबिंग के साथ नई हिंदी, तमिल और तेलुगु डबिंग भी शामिल होगी, जिससे यह और भी व्यापक दर्शकों तक पहुँच सकेगी। गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित की जा रही यह फिल्म, 18 अक्टूबर को भारत भर के सिनेमाघरों में नए डब किए गए संस्करणों के साथ रिलीज होगी। प्रशंसक रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा के आगामी थिएटर रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं1इस एनीमे रूपांतरण में बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों…
मुंबई (ईएमएस)। अपकमिंग फिल्म जिगरा की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने प्रमुख भूमिका निभाई है। आलिया ने अपना एक शानदार नया फोटोशूट करवाया है, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर आलिया के 85.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री ने कई आकर्षक तस्वीरें शेयर की है। फोटोज में उन्हें ब्लू और ग्रे रंग की ब्रालेट टॉप में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने काले कोट और बेज ट्राउजर के साथ खूबसूरत तरीके से पेयर किया है। अपने सिग्नेचर मिनिमल मेकअप…
रांची । झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले…
नई दिल्ली । भारत की टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल सितंबर में सबसे कम बिक्री की है जिससे बाजार में इसका दबदबा कमजोर पड़ गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साफ्टबैंक समर्थित कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को छोटी प्रतिस्पर्धी कंपनियों और सर्विस नेटवर्क की चुनौतियों के कारण गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने करीब दो महीने पहले शेयर बाजार में कदम रखा था। कंपनी ने सितंबर 2024 में 23,965 वाहन बेचे। यह लगातार दूसरे महीने गिरावट का संकेत देती है। इस दौरान ओला की निकटतम प्रतिस्पर्धी कंपनी…
मुम्बई । आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के नीयमों में बदलाव से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। अब आईपीएल की अगली नीलामी में उन खिलाड़ियों को अनकैप्ड की लिस्ट में रखा जाएगा जिन्होंने 5 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और जिनके पास बीसीसीआई अनुबंध नहीं है। धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उनके पास बीसीसीआई का अनुबंध भी नहीं है हालांकि नियमों के अनुसार वह 2025 आईपीएल खेलने के पात्र हैं। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019…



