मुम्बई । क्रिकेट में कुछ प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का जीवन नशे की आदत से तबाह हुआ है। इन्हीं में से एक पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली भी हैं। नब्बे के दशक में कांबली की गिनती एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी के तौर पर होती थी और माना जाता था कि वह कई बड़े रिकार्ड बनायेंगे पर ऐसा हुआ नहीं। कांबली को कई दिग्गज सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा प्रतिभाशाली मानते थे। टेस्ट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने वाले कांबली नशे की लत के कारण अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अच्छी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा पाये। साल 1993 में इंग्लैंड के…
Author: Santal Express
तेहरान। ईरान का दावा है कि उसने मिसाइलों से हमला करके, इजरायल के 20 फाइटर जेट विमान ध्वस्त कर दिए हैं जबकि इजरायल कह रहा है कि ईरान की एक एक मिसाइल को नष्ट कर दिया। इससे इजरायल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ईरानी गार्ड्स के अनुसार, उनके निशाने पर इजरायल के तीन सैन्य ठिकाने थे, जिनमें से नेवातिम एयरबेस को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया है कि इस हमले में नेवातिम एयरबेस पर खड़े कम से कम 20 फाइटर जेट्स को नष्ट कर दिया गया है, जिससे यह एयरबेस अब ऑपरेटिंग स्थिति में नहीं…
-अरुण नदी के चट्टान और मिट्टी को काटने के कारण हो रही वृद्धि लंदन । दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी, माउंट एवरेस्ट अब हर साल करीब 2 मिलीमीटर ऊंची होती रही है। यह चौंकाने वाला खुलासा यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नए अध्ययन से सामने आया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वृद्धि अरुण नदी द्वारा एवरेस्ट के आधार पर चट्टान और मिट्टी को काटने के कारण हो रही है। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि एवरेस्ट की ऊंचाई सामान्य स्तर से 15-50 मीटर ज्यादा हो सकती है। अध्ययन के सह-लेखक एडम स्मिथ ने बताया कि यह जहाज से…
तेहरान । बीती रात ईरान ने सौ बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दाग दीं हैं। इसके बाद ईरान में जश्न मनाया जाने लगा। ईरान के अज्ञात स्थलों से अंधेरे में मिसाइलों के प्रक्षेपण के फुटेज भी दिखाये गये। ईरान के सरकारी टेलीविजन पर देश के अरक, कौम और तेहरान में लोगों को इजरायल पर मिसाइल दागे जाने का जश्न मनाते हुए भी दिखाया गया। सरकारी टेलीविजन पर लंबे समय से कट्टरपंथियों का नियंत्रण रहा है। जश्न मनाते लोगों में से कुछ चिल्ला रहे थे, अल्लाह हो अकबर, अमेरिका का नाश हो, इजरायल का नाश हो। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…
पटना । चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2 मई 2022 को अपनी सामाजिक मुहिम जन सुराज की शुरुआत की थी। यह मुहिम अब राजनीतिक पार्टी के रूप में विकसित हो रही है। उनकी राजनीतिक यात्रा के बारे में सभी जानते हैं; पहले वह दूसरों की चुनावी जीत के लिए काम करते थे, लेकिन अब खुद राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। सीमांचल क्षेत्र, जिसमें कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया शामिल हैं, में उनके अभियान का खासा प्रभाव देखा जा रहा है। हालांकि इस पर विरोधी दल भी गहरी नजर रख रहे हैं। विरोधियों का कहना है कि चुनाव में…
कानपुर । यहां एक 65 साल की महिला खुद को 25 साल की बनाने का सपना देख रही थी। इसी लालच का ठगों ने फायदा उठाया और उसके साथ ठगी कर दी। एक ठग दंपती ने प्रचारित किया कि प्रदूषण के कारण लोग समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं। 65 साल में भी 25 की उम्र-सा युवा दिखना है तो ऑक्सीजन थेरेपी की जरूरत है। लोग इस दावे में आकर फंसते गए। ठगे जाने का अहसास हुआ तो किदवई नगर थाने में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब नए मामले आना शुरू हुए…
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ एक हादसा हो गया। यह किसी फिल्म की स्क्रीप्ट नहीं हकीकत में गोविंद के पैर में गोली लग गई है। यह घटना तब हुई जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे। गोविंदा अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोविंदा की यह घटना एक बार फिर लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। भारत में कई मशहूर कलाकार हैं जो अपने पास लाइसेंसी हथियार रखते हैं। उनमें सलमान खान को 2024 में अपने…
वेलिंगटन । टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है, टॉम लॉथम अब पूर्णकालिक कप्तान की भूमिका निभाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को उक्त घोषणा की। यह घोषणा न्यूजीलैंड के श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारने के कुछ ही दिनों बाद की गई है। पूर्णकालिक कप्तान के रूप में लॉथम का पहला काम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज होगी। न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज साउथी ने 2008 में पदार्पण करने के बाद से टीम के लिए 102 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 382 विकेट लिए हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में केन…
नई दिल्ली । पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। 29 वर्षीय बाबर को 2023 वनडे विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के वाइट-बॉल कप्तान के पद से हटा दिया गया था। हालांकि, केवल तीन महीने की अवधि के बाद, उन्हें मार्च 2024 में फिर से इस पद पर नियुक्त कर दिया गया था। बाबर का दूसरा कार्यकाल भी खराब रहा,पाकिस्तान टी20 विश्व कप से ग्रुप चरणों में बाहर हो गया, जिसमें टीम को यूएसए से हार का सामना करना पड़ा। शीर्ष स्थान पर रहने के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी…
मुंबई । पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के बावधन इलाके में केके राव पहाड़ी इलाके में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से उसमें सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मामले की छानबीन पुणे पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास हेलीपैड से जुहू जाने के लिए करीब साढ़े सात बजे उड़ान भरा था। महज पांच मिनट बाद करीब 1.5 किमी दूर जाकर हेलीकाफ्टर क्रैश हो गया। क्रैश होते ही उसमें आग…



