Author: Santal Express

संवाददाता नाला (जामताड़ा) । नाला प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष समर माजी की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई वहीं स्टेट बैंक के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में गणेश चंद्र मित्र की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारीयों ने बारी-बारी से महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष समर…

Read More

पाकुड़। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर  “स्वच्छता ही सेवा 2024” के अंतर्गत  2 अक्टूबर को नगर परिषद पाकुड़ क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी सफाई  मित्रों को  सफाई योद्धा के रूप में नगर परिषद के प्रशासक राजकमल मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सफाई योद्धा को मेंटी-शर्ट,रेडियम जैकेट तथा प्रशस्ति पत्र  वितरण  “सफाई योद्धा” के रूप में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। उन्हें पाकुड़ शहर को पूरी तरह से कचरा मुक्त और सुंदर तथा स्वच्छ बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस कार्यक्रम में नगर परिषद कार्यालय की तरफ से नगर प्रबंधक मृत्युंजय…

Read More

विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर नये कार्यकर्ता का किया स्वागत संताल एक्सप्रेस संवाददाता  महेशपुर (पाकुड़ ) । महेशपुर प्रखंड के बासकेंद्री पंचायत मे बुधवार को मादर टेरेसा पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समरोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं उनकी पुत्री उपासना मरांडी शामिल हुए।जहाँ उन्होंने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया।वही उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रोलाग्राम पंचायत के कैछेत्रर गांव मे संजीव ठाकुर,राजन राय,हराधन पाल एवं राजेश मिर्धा के नेतृत्व मे भाजपा के लगभग 200 कार्यकर्ता झामुमो मे शामिल हुए। वही महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं विधायक की पुत्री सह युवा नेत्री…

Read More

अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने झारखंड दौरे के दौरान हजारीबाग से कई विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने हजारीबाग से  आमड़ापाडा प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में बनने वाले आदिम जनजाति आवासीय छात्रावास का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस दौरान जिला विद्यालय में शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, सीओ औसफ अहमद खान, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के साथ स्वागत किया गया। वहीं विद्यालय समिति के अध्यक्ष सपन पाल एवं शिक्षिकाओं ने पुष्प…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड)। हिरणपुर बाजार स्थित जर्जर रहे एनएच 333 ए को लेकर बुधवार को बीडीओ टुडु दिलीप , सीओ मनोज कुमार व एनएच प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार ने स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी नवीन कुमार भी उपस्थित थे। पदाधिकारियो ने सरकारी मवेशी हाट परिसर से बह रहे पानी का जायजा लिया। इसके बाद नेताजी सुभाष चौक के साथ साथ वन विभाग कार्यालय निकट सड़क में बने खाई का भी अवलोकन किया। जहां सड़क में ही जल जमाव पाया गया। पानी की बहाव को रोकने के लिए मवेशी हाट परिसर में ही एक बड़ा सा…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  पाकुड़ । उपायुक्त मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार  ने  दुर्गापूजा को लेकर  बुधवार को नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही डिसी  व एसपी ने  पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत अंतरराज्यीय चेकनाका चांदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेकनाका में उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बड़े वाहनों की जांच जरूर करें। बिना माइनिंग चालान देखे वाहनों को ना छोड़ें। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित कर अवैध…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  पाकुड़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गोकुलपुर हटिया स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि बाजार समिति में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग एवं मतगणना केंद्र आदि का निर्माण किया जाएगा तथा वाहन कोषांग भी यहीं होगी। इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को बाजार समिति की मरम्मती के साथ-साथ विधानसभावार बज्रगृह निर्माण एवं विधानसभावार मतगणना की व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर सुनिश्चित करने की बात कही। कहा कि मतदान कर्मियों को ईवीएम…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रशासक,नगर परिषद राजकमल मिश्रा, पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने गांधी चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपायुक्त ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करते हुए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। हमारे शहर व…

Read More

हजारीबाग । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर बुधवार काे झारखंड के हजारीबाग से 40 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत 1108.2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 25 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हजारीबाग के बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किया, जिसकी लागत 79.156 करोड़ रुपये है। उन्होंने 1173.55 करोड़ रुपये की लागत से बनी 1387 किलोमीटर लंबी सड़क को भी राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही जनमन…

Read More

धनबाद । माझी रामदास टुडू (रसका) के 171वें जयंती के मौके पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन झारखण्ड ब्रांच का 15वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन बुधवार काे धनबाद के न्यू टाउन हॉल में किया गया। जिसमें झारखण्ड सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और असम से आए संथाली साहित्यकारों ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा कर किया गया। इस दौरान अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और समाज के आंदोलनकारी माझी रामदास टुडू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में ऑल चिकी भाषा पर जोर दिया गया।…

Read More