गोड्डा । जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभीठा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में पुलिस के एक एएसआई और महिला के बीच अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। नगर थाने में तैनात आरोपित बीती देर रात भदरिया गांव आया था। ग्रामीणों ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई आदिवासी महिला तीन बच्चों की मां है। महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। आरोपित एएसआई भी आदिवासी है और उसके भी बच्चे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध है और पुलिस वाले का महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपित की पत्नी भी भदरिया गांव पहुंच गई। राजाभीठा थाना और पथरगामा से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सामाजिक स्तर पर मामले के समाधान की कोशिशें जारी हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


