गोड्डा : स्थानीय नगर का भवन में बुधवार को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष परेश गट्टानी, क्षेत्रीय उपाध्य्क्ष संजय अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया संयुक्त सचिव विकास विजयवर्गीय अध्यक्ष प्रीतम गाडिया, सचिव मो कामरान, कोषाध्यक्ष हीरालाल मंडल, साहेबगंज अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संताल परगना अध्यक्ष अलोक मल्लिक, महगामा अध्यक्ष मदन भगत सहित अन्य सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी नवनिर्वाचित कमेटी अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व्यापार को संरक्षण देने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन कटिबद्ध है। आपके आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तुरंत पुलिस को इनकी सूचना दें। घर, प्रतिष्ठान के आसपास सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापार कर रहे हैं तो ट्रेड लाइसेंस अवश्य लें। क्योंकि बिना ट्रेड लाइसेंस के प्रशासन सहयोग नहीं कर पायेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में चेंबर आंफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों को सहयोग करने की अपील की गई। गोड्डा चैंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह में गोड्डा में झारखंड चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष परेश गट्टानी के द्वारा और स्थानीय चैंबर अध्यक्ष प्रीतम गाडिया को बधाई दी गई साथ ही साथ उन्होंने गोड्डा जिले में उद्योग और व्यापार के प्रगति और खुशहाली की कामना की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


