– गांधी व शास्त्री की जयंती पर जेल अदालत सह विधिक शिविर का आयोजन
गोड्डा :: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर मंडल कारा सभागार में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों से हमें सीख लेने की जरुरत है। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी महान विभूति लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज उन्हें नमन करते हैं। आज पूरा देश उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर रहे हैं। किसी ने कोई अपराध तो किया होगा जिससे जेल पहुंच गये। फिर इस प्रकार की गलती की पुनवृत्ति नहीं करें । इसी गलती पर पश्चाताप करने के लिए आपको जेल में रखा गया है। यहां से जब भी छूटकर जायें तो यह संकल्प लेकर जायें कि दोबारा ऐसी गली नहीं करेंगे जिससे हमें फिर दोबारा जेल में आना पडे। सभी बंदियों ने यह संकल्प दोहराया कि हम गलती की पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। आपका यही संकल्प इन महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि सतत आगे की ओर देखें । महापुरुषों की जीवनी से हमेंं समय को व्यर्थ नहीं गंवाते हुए सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए विकास की राह पर बढ़ने की सीख देता है। सभी को न्याय सुलभ हो इसके लिए विधिक सहायता की व्यवस्था की गई है ताकि बंदियों को वकील के माध्यम से अपनी बात कहने का अवसर प्रदान किया जा सके। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने अपने पुरुषार्थ को जगाने का आह्वान किया है। इसके पूर्व मंडल कारा परिसर में पढ़ने के इच्छुक बंदियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। वहीं जेल परिसर के विभिन्न वाड़ों का बारी- बारी से निरीक्षण किया गया। मौके पर जेल अधीक्षक प्रेमलता मुर्मू, एलएडीसी चीफ संजय सहाय, एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह, अंजन कुमार घोष, लीली कुमारी , राहुल कुमार, पीएलवी नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


