महागामा प्रतिनिधि गोड्डा । बुधवार को महागामा मुख्यालय स्थित ऊर्जानगर पूजा पंडालों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ अंचलाधिकारी खगेन महतो मौजूद थे। वहीं निरीक्षण के दौरान ऊर्जानगर मंदिर , मेला मैदान , राजेंद्र स्टेडियम का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा किया गया।साथ ही मूर्ति विसर्जन वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने बताया कि हर दुकानदार को अग्निशमन सिलेंडर रखने का निर्देश दिया गया साथ ही साथ मेला मैदान के अंदर कोई भी मोटरसाईकिल या गाड़ी लेकर नहीं जाए जिसको लेकर बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि पूजा करने को लेकर लगने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। निर्देश दिया गया कि पूजा कमिटी के सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करे और राजेंद्र स्टेडियम में रावण दहन आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर राजेंद्र स्टेडियम के बाहर फायर विकेट की गाड़ी खड़ी रहेगी ताकि कोई अनहोनी होने से रोकी जा सकती है। वही कहा कि राजेंद्र स्टेडियम में बैरिकेडिंग लगने के बाद एक बार फिर निरीक्षण करने आएंगे ताकि दर्शक को कोई समस्या ना हो। वही इमरजेंसी सेवा के लिए मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। पूजा समिति के सचिव प्रदीप सिंह के द्वारा बताया कि राजेंद्र स्टेडियम में वीआईपी गेट एवं वीआईपी के लिए अलग से बैरिकेडिंग भी किया जाएगा। जिससे कि वीआईपी के लोगों को कोई भी दिक्कत की परेशानी नहीं होगी । राजेंद्र स्टेडियम में टूटा हुआ नाला का पटिया को भी बनवाया जाएगा ताकि किसी भी दर्शकों को कोई दिक्कत नहीं होगी। कहा कि हर साल की भांति ज्यादा भीड़ होने की संभावना है ,इसीलिए दो बार ब्रैकेटिंग और वॉलिंटियर्स की मौजूदगी रहेगी। वही प्रदीप सिंह ने कहा कि अग्निशमन सिलेंडर मेला में लगे सभी दुकान में दिया जायेगा। वहीं दूसरी ओर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेकर आज़ाद ने कहा कि रावण वध के दिन दो जगह टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए पार्किंग लगाया जाएगा। पहले अनुमंडल फील्ड दूसरा हेलीपेड पर बनाया जाएगा। जिससे कि सड़क मुख्य मार्ग जाम नहीं होगी। ताकि इमरजेंसी सेवा में कोई भी दिक्कत नहीं हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह मोजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


