साहिबगंज । मंगलवार देर रात को साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में रांगा घुटू टोला के पास अपराधियों ने फरक्का-ललमटिया एनटीपीसी रेललाइन को उड़ा दिया। इस घटना से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, क्योंकि यह लाइन ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति करती है।
क्या है मामला
रात करीब 12 बजे हुए इस धमाके से रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा उड़ा गया, जिससे 470 सेंटीमीटर का गैप बन गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रैक का मलबा कई मीटर दूर जाकर गिरा। इस घटना के बाद एनटीपीसी फरक्का के वरीय अधिकारियों और एसपी अमित कुमार, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। इस घटना को लेकर एसपी अमित कुमार ने क्या कहा
रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा की जताई चिंता
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा की जताई चिंता
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।


