रानीश्वर(दुमका)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिसदन दुमका में बुधवार को आयोजित मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कांलेज रानीश्वर के शासी निकाय की बैठक स्थगित करनी पड़ी। ज्ञात हो कि कांलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ असीम कुमार लायेक ने बीते 01 अक्टूबर को निकाय के सदस्यों को पत्र निर्गत कर दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जीबी की बैठक में भाग लेने का आग्रह किया था। चिट्ठी में लिखा हैं कि सांसद सह जीबी के अध्यक्ष नलिन सोरेन के आदेशानुसार जीबी की बैठक बुलाई गयी हैं| उस पत्र में लिखा है कि प्रभारी प्राचार्य को लेकर शासी निकाय की आकस्मिक बैठक बुलायी गयी है। जानकारी के अनुसार कांलेज के प्रभारी प्राचार्य उदय प्रसाद सिंह परिसदन में होने वाली बैठक में नहीं पहुंचे। श्री सिंह से बैठक में अनुपस्थित रहने का कारण जानने पर बताया कि बैठक की लिखित सूचना उन्हें उन्हें 01 अक्टूबर के अपराह्न 1: 29 में मिली हैं, जबकि पूर्व से ही उन्हें इलाज हेतु चिकित्सक ने 2 अक्टूबर को तिथि निर्धारित की थी। जिसके कारण बुधबार के सुबह वो इलाज हेतु बोकारो आ गए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


