संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। गुरुवार को भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू द्वारा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांडो परता गांव में जनसंपर्क चला कर जनसमस्या से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने बताया गांडो परता गांव में चार टोला मे तीन सौ परिवार रहते है। आजादी के 76 वर्ष बीत गए लेकिन इस गांव में रास्ता तो दूर पीने के पानी भी नहीं है। जबकि झारखंड में अधिकांश समय बीजेपी की राज रहा। अभी हेमंत की सरकार है। लोग झरना का पानी पीने के लिए मजबुर है। नहाने धोवाने और पशुओं के पानी के लिए डूमरहिड नदी जाते है। गर्भवती महिला या गंभीर बीमार…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। छात्र समन्वय समिति दुमका प्रमंडल के आह्वान पर आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास केकेएम कॉलेज पाकुड़ के छात्रों द्वारा जेएसएससी व सीजीएल कतिपय संभावित प्रश्न पत्र लिक मामले में परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर एकदिवसीय बंद का आह्वान किया है। छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों द्वारा इसका नैतिक समर्थन किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जब तक स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू करने के बाद ही कोई वैकेंसी या परीक्षा का आयोजन करें। छात्रों ने बताया कि 10 साल 15 साल…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर ( पाकुड़ )। प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में गुरुवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर के ओर से आयोजित नौदिवसीय नवरात्र का शुभारंभ ढोल व ढाक के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर 108 कन्या एवं महिला पुरुषों ने समिति के अध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा पूजा स्थल से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए विभूति छठ पोखर पहुंचे जहां का पवित्र जल कलश में भरकर…
गिरिडीह । जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर यह घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी। उनका दावा है उनसे गठबंधन के लिए एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन ने अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी पार्टी धनबाद जिला के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। जयराम महतो ने इसके बाद पांच और उम्मीदवारों का ऐलान किया जो कि आगामी विधानसभा चुनाव में…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । जिला मुख्यालय स्थित गोकुलपुर हटिया मैदान में गुरुवार को माझी परगना महासम्मेलन का आयोजन मुख्य संरक्षक सूरज टुडू के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व बोरियों विधायक लोबिन हेंब्रम , झारखंड आंदोलनकारी श्यामलाल गौड़ , ग्राम प्रधान संजली मुर्मू, पतराम मुर्मू, जिला संयोजक शिवचरण मालतो आदि का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संताल टाइगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संताल परगना क्षेत्र में बंगलादेशी घुसपैठियों के कारण क्षेत्र में सामाजिक समरसता बिगड़ रही है। संताल परगना में एसपीटी…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज रांची को एक सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर मिल रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगी वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का उद्घाटन एवं फेज -2 की आधारशिला रखते हुए अपने संबोधन में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का यह स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी। जरूरत के हिसाब से सुविधाएं…
-मिथुन चक्रवर्ती को बताया अच्छा एक्टर कोटा । दशहरा मेला उद्घाटन में दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देने कोटा पहुंचीं बॉलिवुड अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि यह अवार्ड धर्मेंद्र जी को दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि इस साल का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को दिए जाने की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में हेमा का यह बयान खासा मायने रखता है। अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और वर्तमान सांसद हेमा मालिनी गुरुवार को कोटा पहुंचीं हैं। यहां वो…
हँसडीहा। कुछ दिन पूर्व ही ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर दिये गये बाइक चोर की निशानदेही पर पाँच बाइक बरामद कर पुलिस ने खूब वाहवाही लूटी थी लेकिन हँसडीहा थाना से महज चंद क़दमों की दुरी से मंगलवार को अपराधियों ने महज चार घंटे के अंदर तीन तीन बाइकों की चोरी कर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे डाली। बाईक चोरी की तीनों घटना हँसडीहा थाना से महज कुछ ही दुरी घटी जिससे बाईक लेकर बाजार आने वालों लोगों को अब यह भय सताने लगा है की अब अगली बाईक कहीं उनकी न चोरी हो जाय। जानकारी के अनुसार इसी थाना…
रांची । सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास स्थित एक स्पा में काम करने वाली युवती ने गुरुवार को बाइक शोरूम के ऊपर चढ़ कर छत से कूदने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा उसे बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रांची के एक स्पा सेंटर में काम करने एक शोरूम की बालकनी से कूदने की कोशिश की। युवती के बालकनी में चढ़ कूदने की धमकी दिए जाने के बाद आस पास के लोग जमा हो गए और युवती को नीचे कूदने से काफी देर तक रोके रखा। इस वजह से काफी देर तक वहां…
नई दिल्ली । ईरान और इजराइल के बीच जंग तेज होने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव बन गया है। शुरुआती कारोबार में ही इस दबाव की वजह से निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.62 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई है। बिकवाली का दबाव इतना जोर है कि बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि लिवालों ने आज का कारोबार शुरू होने के बाद बीच-बीच में कई बार खरीदारी का जोर बनाने की कोशिश भी की, लेकिन निगेटिव सेंटीमेंट्स के कारण बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है।…



