संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। गुरुवार को भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू द्वारा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांडो परता गांव में जनसंपर्क चला कर जनसमस्या से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने बताया गांडो परता गांव में चार टोला मे तीन सौ परिवार रहते है। आजादी के 76 वर्ष बीत गए लेकिन इस गांव में रास्ता तो दूर पीने के पानी भी नहीं है। जबकि झारखंड में अधिकांश समय बीजेपी की राज रहा। अभी हेमंत की सरकार है। लोग झरना का पानी पीने के लिए मजबुर है। नहाने धोवाने और पशुओं के पानी के लिए डूमरहिड नदी जाते है। गर्भवती महिला या गंभीर बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना है तो एक किलो मीटर तक खटिया में ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया जाता है । यहां के ग्रामीण अबुवा आवास,प्रधानमंत्री आवास, जनमन आवास से भी वंचित है। यहां के विधायक,सांसद इस गांव में शुद लेने नहीं आते।ग्रामीणों का समस्या सुनकर भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूरी समर्थन देकर भाजपा पार्टी को जिताने का कार्य करें ।भाजपा पार्टी का मूल मंत्र सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास,सबका प्रयास पर चलती है।मौके पर एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पाकुड़ शिव प्रसाद पहाड़िया,युवा मोर्चा अध्यक्ष मंगल टुडू,बुथ अध्यक्ष सुगदा सोरेन,ग्राम प्रधान सोनाधन टुडू, रामा पहाड़िया,सावन मुर्मू, बोडों हेमब्रम, सोम टुडू,रामेश्वर टुडू, मिकाइल हेमब्रम,एंथोनी हेमब्रम,कालू पहाड़िया,सिलास पहाड़िया, शिबू पहाड़िया,रमेश पहाड़िया, बोंगा पहाड़िया,रमेश पहाड़िया,महिला तलामय सोरेन,मांजली हंसदा,सोनी पहाड़ीन आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


