हँसडीहा। कुछ दिन पूर्व ही ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर दिये गये बाइक चोर की निशानदेही पर पाँच बाइक बरामद कर पुलिस ने खूब वाहवाही लूटी थी लेकिन हँसडीहा थाना से महज चंद क़दमों की दुरी से मंगलवार को अपराधियों ने महज चार घंटे के अंदर तीन तीन बाइकों की चोरी कर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे डाली। बाईक चोरी की तीनों घटना हँसडीहा थाना से महज कुछ ही दुरी घटी जिससे बाईक लेकर बाजार आने वालों लोगों को अब यह भय सताने लगा है की अब अगली बाईक कहीं उनकी न चोरी हो जाय। जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के सुढ़ी गम्हरिया के रहने वाला सुकुमार मंडल की बाईक संख्या जेएच17डी4314 एसबीआई के सामने से चोरी कर ली गई। जबकि जिओ में कार्यरत प्रेमकुमार की अपाची बाईक जेएच04डब्ल्यू7464 थाना से 100 मीटर दुरी स्थित एक चाय की दुकान के सामने से चोरी कर ली गई। वहीं तीसरी बाईक हटिया रोड से चोरी हुई। तीनों ही घटना महज कुछ ही घंटो के अंतराल में हुई। पिछली बाइक चोरी की वारदात में भी अगर ग्रामीण सजग नहीं होते तो शायद पुलिस एक भी बाईक बरामद नहीं कर पाती। देखा जाय तो विगत कुछ दिनों से हँसडीहा में चोरी, लूट, ट्रकों से अवैध उगाही के मामलें में काफ़ी इजाफा हुआ है। पुलिस किसी भी मामलें में अबतक कुछ खास नहीं कर पाई है। हँसडीहा इंडियन बैंक लूट मामलें में भी पुलिस अँधेरे में तीर मार रही है। और अब बढ़ती बाईक चोरी की घटना ने लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है। जबकि हँसडीहा थाना की दो दो गाड़ियां दिन रात पेट्रोलिंग के नाम पर सड़क पर रहती है इनसब के बाउजूद अगर आपराधिक घटना बढ़ रही है तो जिला पुलिस को इसपर मंथन करना चाहिए की आखिर चूक कहां हो रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


