संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। छात्र समन्वय समिति दुमका प्रमंडल के आह्वान पर आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास केकेएम कॉलेज पाकुड़ के छात्रों द्वारा जेएसएससी व सीजीएल कतिपय संभावित प्रश्न पत्र लिक मामले में परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर एकदिवसीय बंद का आह्वान किया है। छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों द्वारा इसका नैतिक समर्थन किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जब तक स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू करने के बाद ही कोई वैकेंसी या परीक्षा का आयोजन करें। छात्रों ने बताया कि 10 साल 15 साल से लोग परीक्षा की तैयारी करते हैं और उसके बाद प्रश्न पत्र लिक हो जाता है। ऐसे में मेहनतकश छात्रों से ठगी हो जाता है। कुछ लोग बिना पढ़े निकल जाते हैं जबकि जो लोग सालों भर पढ़ते हैं उनकी मेहनत बेकार जाती है। छात्रों ने दोनों परीक्षा को रद्द करने की मांग की है मौके पर छात्र नायक जीवन बास्की , छात्र नेता कमल मुर्मु, नवीन हसदा, संतोष मरांडी कैलाश मरांडी सुरेश हेंब्रम बाबूधन मुर्मु, संतलाल किस्कू आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


