संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर ( पाकुड़ )। प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में गुरुवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर के ओर से आयोजित नौदिवसीय नवरात्र का शुभारंभ ढोल व ढाक के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर 108 कन्या एवं महिला पुरुषों ने समिति के अध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा पूजा स्थल से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए विभूति छठ पोखर पहुंचे जहां का पवित्र जल कलश में भरकर पुनः पूजा स्थल पहुंची जहां पूर्व से मौजूद आचार्य पंडितों ने कलश की विधिवत पूजा अर्चना कर कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र का शुभारंभ किया। मौके पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अजय यादव, अमित सिंहा, सुमित भगत, उत्तम साहा, विशाल आर्य आदि मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


