संथाल एक्सप्रेस/सावंतादा बरहरवा: नगर सहित प्रखंड में आयोजित कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाए जय माता दी के जयकारे… गुरुवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस दौरान बरहरवा नगर में स्थित श्री श्री बड़ी दुर्गा प्रबंध कमिटी के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर कमिटी द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकले कलश यात्रा में महिलाएं व युवतियों ने पूरे आस्था के साथ सिर पर कलश लिए निकली। भक्तों के जयकारों के साथ नवरात्र के प्रसिद्ध भजनों से…
Author: Santal Express
साहेबगंज । शहर में फूटपाथ पर फल सब्जी बेचने वाले कल साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के आदेश पर हड़ताल पर चले गए थे। नगर परिषद ने एक आदेश जारी किया था कि फुटपाथ पर फल सब्जी बेचने वाले सभी लोग हटिया में अपना दुकान शिफ्ट करें। फल सब्जी विक्रेता का कहना था कि हमलोगों को हटिया में दुकान लगाने में कठिनाइयां होगी। इसी को लेकर फल सब्जी विक्रेता आक्रोशित होकर हड़ताल पर चले गए थे। गुरुवार को राजमहल विधायक अनन्त ओझा से फल सब्जी विक्रेता उनके स्वामी विवेकानंद चौक स्थित कार्यालय में मिलकर अपनी बातों को रखा। राजमहल विधायक अनन्त…
साहिबगंज । सिविल सर्जन साहिबगंज डॉo प्रवीण कुमार संथालिया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतना का औचक निरीक्षण किया गया!निरीक्षण के क्रम में OPD, IPD, प्रसव कक्ष ,उपस्थिति पंजी , अस्पताल मे साफ -सफाई आदि को देखे।सिविल सर्जन साहिबगंज के द्वारा उपस्थित पारामेडिकल कर्मीयों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए समय पर ड्यूटी आकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया।
संवाददाता नसीम अंसारी कीरिपोर्ट पतना:- दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए रांगा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया,बैठक के दौरान सीओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार दिवेश त्रिवेदी व थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान पंडाल में किसी प्रकार की भगदड़ न हो,उन्होंने कहा कि पूजा समारोह सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार ही आयोजित किए जाएं।दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था पर ध्यान रखना अति आवश्यक है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह त्योहार…
मंड़रो,साहिबगंज । प्रखंड के मिर्जाचौकी बोआरीजोर मुख्य सड़क के उपरबंधा के नजदीक लगातार बारिश होने से गुरुवार को डायवर्शन टुट जाने से मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।भगैया से आने वाली परिवहन एवं मिर्जाचौकी से जाने वाली बस, जीप, ऑटो रिक्शा और टोटो का परिचालन बाधित हो गया।सुबह से ही राहगीरों को पैदल चलने में काफी कठिनाई एवं भय का सामना करना पड़ा।बता दें कि जब-जब बारिश होती है, तब तब डायवर्सन पहाड़ से उतरने वाली बारिश की पानी तेज रफ्तार में बहा ले जाता है।वहीं छोटे-छोटे स्कूली बच्चे एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता…
साहिबगंज । सालों से चिर-परिचित मांग पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस साहिबगंज में ठहराव की स्वीकृति देकर साहिबगंज एवं आसपास लोगों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता अमित सिंह ने बताया कि साहिबगंज के सभी सामाजिक संगठनों,साहिबगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं सभी जन-प्रतिनिधि जो वर्षों से प्रयासरत थे।उसके लिए साहिबगंज वासियों को अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस,जिसकी मांग मैंने साहिबगंज वासियो की तरफ से गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे से कुछ दिन पहले ही पिछले महीने की 29 सितंबर…
साहिबगंज | जिले के बड़े सदर अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरा गई है.स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए तो जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है. सरकार के द्वारा लाख दावा किया जाता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.पर अंदर की बात यह है कि सदर अस्पताल में मरीजो को उपलब्ध कराई गई लाखों रुपए की स्लाइल को सरकारी बाबुओं के द्वारा नाली में बहाया जा रहा है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वेयरहाउस के निचले तले के कमरे में रखे लगभग 23 से…
गोड्डा : खेलो झारखंड राज्यतरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वॉलीबाल, तायक्वोंडो, तीरंदाजी के खिलाड़ी रांची को रवाना हुए। प्रतियोगिता 4 और 5 अक्टूबर को खेलगांव रांची में आयोजित होनी है।तायक्वोंडो में हिमांशु राज, आसिफ इकबाल, पवन कुमार महतो, रौशन ठाकुर के कोच अभिमन्यु कुमार ने कहा की ये चारो खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक के प्रबल दावेदार है। तीरंदाजी की कोच नीलम कुमारी ने बताया की पहली बार गोड्डा से तीरंदाजी स्पर्धा में बच्चे भाग लेने जा रहे है किंतु बच्चो में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं निश्चित ही अच्छा परिणाम आएगा।वॉलीबाल बालक के अंडर 17 आयु वर्ग …
गोड्डा : राजाभीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते मंगलवार की रात आदिवासी महिला से एक एएसआई मिलने पहुंचा था जिसे ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बिजली के खंभे से बांध दिया। मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंधों के शक में ग्रामीणों ने एएसआई को बंधक बनाकर रात भर बिजली के खंभे से बांध कर रखा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं अहले सुबह ग्रामीणों ने एएसआई को खंभे से खोलकर एक कमरे में बंद कर दिया और पंचायत के फैसले के बाद एएसआई को बंधक से मुक्त किया गया। ग्रामीणों का आरोप है…
गोड्डा : कला संस्कृत एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग मुख्यमंत्री नगद पुरस्कार राशि सम्मान समारोह में शामिल होने गोड्डा से नेटबॉल के खिलाड़ी रवाना हुए। रांची के शौर्य भवन जैप-1 में इस समारोह का आयोजन किया गया है जहां खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नगद राशि का पुरस्कार सम्मान दिया जाएगा। वहीं नेटबॉल संघ द्वारा बताया गया कि उक्त आयोजन में गुरुवार को गोड्डा जिला के कुल 34 नेटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। नेटबॉल प्रतियोगिता में इन्होंने 29वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा ए सेकंड फास्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था…



