साहिबगंज । सालों से चिर-परिचित मांग पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस साहिबगंज में ठहराव की स्वीकृति देकर साहिबगंज एवं आसपास लोगों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता अमित सिंह ने बताया कि साहिबगंज के सभी सामाजिक संगठनों,साहिबगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं सभी जन-प्रतिनिधि जो वर्षों से प्रयासरत थे।उसके लिए साहिबगंज वासियों को अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस,जिसकी मांग मैंने साहिबगंज वासियो की तरफ से गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे से कुछ दिन पहले ही पिछले महीने की 29 सितंबर को दिल्ली आवास पर जा कर की थी।उसी दिन सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने कहा था कि राजधानी एक्सप्रेस साहिबगंज में जरूर रुकेगी। साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जल्द चलेगी।साहिबगंज से जमालपुर लास्ट लोकल ट्रेन भी मिलेगी,जिसकी जानकारी आम जनता की मांग पर पिछले दीवाली के मौके पर खुद गोड्डा सांसद ने दी थी। उन्होंने बताया कि सैकड़ो लोगों ने सभी दलों के नेताओं ने, सामाजिक संगठनों के लोगो ने और आम जनता ने भी गोड्डा सांसद के प्रति आभार वयक्त करने के लिए मुझे खुद फोन किया।माता रानी की कृपा से नवरात्रि के पहले दिन ही शुभ संदेश मिल गया। उन्होंने यह भी कहा कि मुरली हाल्ट पर तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर ट्रेन का ठहराव भी होगा। इसी को कहते हैं मोदी की गारंटी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


