संवाददाता नसीम अंसारी कीरिपोर्ट
पतना:- दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए रांगा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया,बैठक के दौरान सीओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार दिवेश त्रिवेदी व थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान पंडाल में किसी प्रकार की भगदड़ न हो,उन्होंने कहा कि पूजा समारोह सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार ही आयोजित किए जाएं।दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था पर ध्यान रखना अति आवश्यक है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह त्योहार मनाया जायेगा. असामाजिक तत्वाें के लोगों पर पैनी नजर रखी जायेगी.पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा परन्तु व्यवस्था बनाये रखने के अभिप्रायः से ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग निर्धारित समयावधि में रखे, सोशल मिडिया पर यदि किसी प्रकार का अनुचित, भड़काऊ अथवा विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाले संदेश ऑडियो वीडियो आदि पर नजर रखनी है एवं अविलम्ब पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें।पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र पानी बालू का स्टॉक रखना एवं इसके साथ प्रशिक्षित स्वंयसेवक को संचालन हेतु दायित्व देना है, ताकि आवश्यकतानुसार स्थिति को नियंत्रित किया जा सकें। विसर्जन स्थल में तैराक गोताखोर की उपस्थिति प्रत्येक समिति सुनिश्चित करेंगी। उक्त मौके पर जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला उप सचिव अब्दुल रहमान, अल्पसंक जिला सचिव अब्दुल रहीम अंसारी, प्रखंड सचिव शाहबाज अलम,उपप्रमुख जाकिर शेख, अल्पसंख प्रखंड अध्यक्ष इसराफिल अंसारी, जिला परिषद मदन हंसदा, शिवनाथ साह, प्रमुख प्रतिनिधि बड़का हेंब्रम, एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


