मंड़रो,साहिबगंज । प्रखंड के मिर्जाचौकी बोआरीजोर मुख्य सड़क के उपरबंधा के नजदीक लगातार बारिश होने से गुरुवार को डायवर्शन टुट जाने से मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।भगैया से आने वाली परिवहन एवं मिर्जाचौकी से जाने वाली बस, जीप, ऑटो रिक्शा और टोटो का परिचालन बाधित हो गया।सुबह से ही राहगीरों को पैदल चलने में काफी कठिनाई एवं भय का सामना करना पड़ा।बता दें कि जब-जब बारिश होती है, तब तब डायवर्सन पहाड़ से उतरने वाली बारिश की पानी तेज रफ्तार में बहा ले जाता है।वहीं छोटे-छोटे स्कूली बच्चे एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डायवर्सन पर समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों सहायता करने वाले लोग लोहे एवं काठ के चौड़ी तकति रख लोगों का हाथ पकड़कर डायवर्सन को पार कराते हैं।इस संबंध में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के अजय भगत उर्फ लड्डू भगत ने बताया कि, बारिश होने पर यहां तेज रफ्तार में पानी का बहाव होता जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता है। संवेदन की लापरवाही है, निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


