देवघर। नवरात्रि पर्व के पहले दिन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने क्षेत्र की जनता को खुशखबरी सुनाई है। रेलवे ने गोड्डा और देवघरवासी को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, गोड्डा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। ये ट्रेन देवघर, जसीडीह के रास्ते गिरिडीह, कोडरमा और गया होते हुए दिल्ली जायेगी। एक ओर जहां गोड्डा से दिल्ली के लिए ट्रेन मिली है तो वहीं गिरिडीह से दिल्ली जाने के लिए भी ये पहली सीधी ट्रेन होगी। ट्रेन नंबर 1449/1450 दिल्ली-गोड्डा/गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। सोमवार को दोपहर तीन बजे दिल्ली स्टेशन से…
Author: Santal Express
देवघर। डीसी विशाल सागर के निर्देशानुसार आज गुरुवार को मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत देवघर डिवीजन अंतर्गत कुल 593 (देवघर सबडिविजन 58, मोहनपुर पीएसएस 135, जसीडीह सबडिविजन ऑफिस 120, देवीपुर पीएसएस 280) बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसके अलावा मधुपर डिवीजन अंतर्गत कुल 536 (मारगोमुण्डा प्रखंड अन्तर्गत आयोजित कैम्प में 263, करौ प्रखंड अंतर्गत 273) बिजली बिल माफी का लाभ पाने वाले लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं सारठ प्रखंड अंतर्गत 401 (बभनगामा 262, तेतरिया 139) उपभोक्ताओं को बिल माफी प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस प्रकार कुल 1530 बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी…
देवघर। अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस की छापामारी में आग्नेयास्त्र के साथ एक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उक्त मामले में खागा थाना के स०अ०नि० संतोष कुमार मंडल ने थाना में अवैध अग्नेयशास्त्र रखने तथा कोई घटना को अंजाम देने की मंशा को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीडाबर गांव के इसमाईल अंसारी 29 वर्ष पिता रुस्तम मियां को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में उन्होंने जिक्र किया है कि एक देशी पिस्टल जिसका बट का लम्बाई करीब 05 अंगुल, बैरेल का लम्बाई करीब 6 अंगुल, बोडी का…
देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक स्थित तीन नंबर फाडी के पास तीन उचक्कों ने एक बाइक सवार से करीब 16 हजार रूपये नकद की छिनताई मामले में नगर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। उक्त मामले में सोनरायठाढी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरा गांव के प्रदीप कुमार यादव,पिता मुकुल यादव ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धपरा टोला बस स्टैंड के दीपक धपरा, पिता परमेश्वर धपरा,पवन धपरा,पिता मनोज धपरा,बादल धपरा,निगम धपरा,लक्ष्मण धपरा तीनो पिता-टुन्नु धपरा,भोला धपरा,पिता अग्रेज धपरा एवं एक अज्ञात व्यक्ति पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें दीपक धपरा,पवन धपरा उर्फ चुहा धपरा को नगर…
देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा में बैद्यनाथपुर-कुंडा बाइपास सड़क पर गुरुवार दोपहर ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम करीब 38 वर्षीय चन्दन कुमार है जो बंधा का ही रहने वाला है। ट्रक छोड़ कर ड्राइवर फरार हो गया,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंदन बाइक लगाकर सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान दुर्घटना घटी। धक्का मारने के बाद चालक ट्रक को भगा कर उजाला चौक तक ले गया। उजाला चौक के पास ट्रक को खड़ी कर चालक और सह चालक मौके पर से फरार हो गया। जानकारी मिलते…
देवघर। महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाराज अग्रसेन की भव्य आरती देवघर अग्रवाल समाज के द्वारा मारवाड़ी सदन में की गई और महाराज अग्रसेन के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने वंशज महाराज अग्रसेन को याद किया आरती के बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक सर्राफ ने बताया कि हरियाणा के अग्रोहा में अपना साम्राज्य की स्थापना की महाराज अग्रसेन ने बली प्रथा का विरोध किया और उन्होंने क्षत्रिय वंश से वैश्य वंश को अपनाया। वही अग्रवाल समाज के प्रमंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार सर्राफ ने बताया कि आज पूरे…
देवघर। देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 घंटे तक चलने वाले पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईडीपी) के बाद नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा ने सभी 158 प्रशिक्षणार्थी के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया। पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण प्रदाता संस्था एसेंसिव एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड एवं सारथी सोसायटी गिरिडीह द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में देवघर नगर निगम अंतर्गत संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज प्राप्त…
संथाल एक्सप्रेस/सवांदाता बरहरवा: नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष श्यामल दास ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवेदन लिखकर बरहरवा में निबंधन कार्यालय व बरहरवा को अनुमंडल बनाने की मांग किया है, उन्होंने लिखा है कि बरहरवा , कोटालपोखर, उधवा क्षेत्र जो कि सेलेबुल क्षेत्र में आता है एवं वर्जित थाना क्षेत्र के भूमियों का खरीद बिक्री काफी संख्या में होते आता है इस क्षेत्र के आम जनता राजमहल या फिर साहिबगंज भूमि का निबंधन के लिए जाना पड़ता है, इसके अतिरिक्त एक और निबंधन कार्यालय बरहरवा में स्थापित किया जाए ताकि वर्णित क्षेत्र के आम जनता को सुविधा हो…
साहिबगंज । जीएसएससी-सीजीएल की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सिदो-कान्हू मुर्मू दुमका के छात्र समन्वय समिति के बुलाए गए बंद का असर साहिबगंज में भी रहा। महाविद्यालय से निकली छात्र-छात्राओं की टोली ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ शहर में निकल बंद कराया। टमटम स्टैंड, ग्रीन होटल चौक, स्टेशन चौक सहित अन्य जगहों पर बांस-बल्ला लगा कर आवागमन ठप कर दिया। पूर्व छात्र नायक विनोद मुर्मू ने बताया कि जेएसएससी पिछले 8 वर्षों से सीजीएल की परीक्षा ले रही है। हर बार पेपर लीक हो जाता है। 10 वर्षों से तैयारी कर रहे छात्र ठगा महसूस कर रहे हैं। गरीब…
साहिबगंज । सदर प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कौसर अलम ने मुफ्फसिल थाना के नए थाना प्रभारी मदन कुमार को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया।इस दौरान युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौसर आलम ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी से क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कैसा हो,इस पर विचार विमर्श किया।वही थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध करने वाले अपराधी को किसी भी कीमत में छोड़ा नहीं जाएंगे।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश रहेगा,और अपराधियों को क्षेत्र छोड़ना पड़ेगा।वही उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण किसी भी समस्या को लेकर बेहिचक…



