देवघर। अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस की छापामारी में आग्नेयास्त्र के साथ एक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उक्त मामले में खागा थाना के स०अ०नि० संतोष कुमार मंडल ने थाना में अवैध अग्नेयशास्त्र रखने तथा कोई घटना को अंजाम देने की मंशा को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
जिसमें उन्होंने चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत
तुलसीडाबर गांव के इसमाईल अंसारी 29 वर्ष पिता रुस्तम मियां को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में उन्होंने जिक्र किया है कि
एक देशी पिस्टल जिसका बट का लम्बाई करीब 05 अंगुल, बैरेल का लम्बाई करीब 6 अंगुल, बोडी का लम्बाई -09 अंगुल करीब एवं बरामद देशी पिस्टल के मैगजीन अनलॉड करने पर मैगजीन में लोड 05 जिंदा गोली प्रत्येक जिंदा गोली के पेंदी पर केएफ 7.65 लिखा
हुआ है बरामद किया है। इधर खागा थाना प्रभारी ने अवैध अग्नेयशास्त्र रखने तथा अन्य धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर करवाई में जुट गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


