Author: Santal Express

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत अगले पांच साल में प्रति व्यक्ति आय को करीब दोगुना कर देगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में सरकार द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधारों से आने वाले दशकों में आम आदमी के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि होगी। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के तीसरे संस्करण को यहां संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हाल के दशक में भारत का महत्वपूर्ण आर्थिक प्रदर्शन पांच वर्षों में उसके 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचने में साफ नजर आता है। उन्होंने कहा ‎कि…

Read More

नई दिल्ली । इजराइल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उछाल है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का मूल्य करीब चार डॉलर प्रति बैरल उछलकर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.05 डॉलर यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 77.67 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है।…

Read More

नई दिल्ली । सोशल मीडिया कंपनी मेटा (फेसबुक) के को-फाउंडर और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्‍स बन गए हैं। उन्‍होंने यह उपलब्धि अमेजन के अध्यक्ष और पूर्व सीईओ जेफ बेजोस को पछाड़ कर हासिल की है। ऐसा मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में लगातार बढ़ोतरी के कारण हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ओर से शुक्रवार को जारी सूची के मुताबिक जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 3 अक्‍टूबर को 206.2 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस वृद्धि के कारण जुकरबर्ग संपत्ति के मामले में जेफ बेजोस से 1.1 अरब डॉलर आगे निकल…

Read More

रांची । ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में पूरे भारत में गो प्रतिष्ठा आंदोलन के तहत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चल रही है। इसी क्रम में शंकराचार्य पांच अक्टूबर को रांची आएंगे। मीनाक्षी गली रातू रोड से पहाड़ी मंदिर तक शोभायात्रा में शामिल होकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के साथ गो ध्वज स्थापित किया जाएगा। वे रानी सती मंदिर में सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अग्रिम यात्रा के लिए ओडिशा को प्रस्थान करेंगे।

Read More

पलामू । जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्णा मझिगांवा में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। भरठुआ बंदूक से गोली चलाई गई। सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में (एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसाप पूर्णा मझिगांवा में शुक्रवार सुबह सात बजे जमीन के एक मामले में गोतिया परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी क्रम में एक पक्ष के द्वारा छत से फायरिंग की गई। इस घटना में अखिलेश चौरसिया, सूर्यदेव प्रसाद और सुरेंद्र चौरसिया को गोली का छर्रा लगा। सूर्यदेव प्रसाद के गले में…

Read More

कोलकाता  । पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में शुक्रवार सुबह पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबारी और गोलीबारी की घटना हुई है। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले में बम के टुकड़े उनके शरीर पर लगे हैं। यह घटना बैरकपुर के भाटपाड़ा स्थित उनके आवास पर हुई, जब हमलावरों ने उनके घर पर ईंट, बमों और गोलियों से हमला किया। अर्जुन सिंह ने बताया कि हमले के दौरान वह अपने घर के अंदर थे। उनके सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों पर ईंट और बम फेंके गए, और गोलीबारी भी की गई। उन्होंने कहा, “मैं घर के अंदर…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पश्चिमी बाइपास के पास गुरुवार को एक बस के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बस में सवार लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस और बचावकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के मलबे से शवों और घायलों को निकाला। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. वसीम बेग ने कहा, उनके यहां नौ शव और 30…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा चल रही हड़ताल आज शुक्रवार को शिथिल पड़ सकती है। गुरुवार देर रात तक हुई जनरल बॉडी मीटिंग में इस बात के संकेत मिले हैं। आर.जी. कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और वरिष्ठ डॉक्टरों के बीच गुरुवार देर रात तक एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि जूनियर डॉक्टरों को पूर्ण हड़ताल से हटकर किसी और तरीके से अपना विरोध जारी रखना चाहिए। कुछ डॉक्टरों ने आंशिक हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा है। जूनियर डॉक्टरों ने इस पर विचार…

Read More

मीरजापुर । मीरजापुर जिले में गुरुवार देररात जीटी रोड पर कटका गांव के पास ट्रक की टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गई। इस ट्रक ने समीपवर्ती भदोही जिले से बनारस जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में 13 लोग सवार थे। हादसे में ट्रैक्टर सवार 10 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। मीरजापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे मिर्जा मुराद कंछवा बॉर्डर पर सड़क हादसे की सूचना मिली। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ…

Read More

अमेठी । उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में एक अध्यापक, उसकी पत्नी और दो बच्चियों की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अहोरवा भवानी चौराहे के पास किराए के मकान में रहने वाले 35 वर्षीय दलित अध्यापक सुनील कुमार और उनकी पत्नी तथा दो छोटी-छोटी बच्चियों की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब तक घर के अंदर पुलिस और स्थानीय लोग दाखिल हुए तब तक बदमाश हत्या कर फरार होकर चुके थे। उल्लेखनीय है कि मृतक अध्यापक सुनील कुमार रायबरेली जनता की सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत…

Read More