Author: Santal Express

दुमका। जेएसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गुरुवार को छात्र समन्वय समिति के बैनर तले छात्रों ने दुमका में बंदी किया। छात्र नेता श्यामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में सात सूत्री मांग को लेकर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई की झारखंड बनाने का मुख्य उद्देश्य यहाँ के आदिवासियों एवं मूल निवासियों का उत्थान हो। नौकरियों एवं विभिन्न योजनाओं में झारखण्डियों का अधिक से अधिक भागीदारी हो। जेएसएससी सीजीएल तथा अन्य परीक्षा में हुए पेपर लीक प्रकरण को अविलंब रद्द किया जाय एवं इसकी उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित किया जाय। चौकीदार…

Read More

बार-बार पेपर लीक होने से आक्रोशित छात्रों ने किया दुमका के सभी मुख्य मार्गों को जाम, बंद रही दुकानें,आवागमन ठप परीक्षा रद्द नहीं करने पर छात्रों ने दी पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी दुमका ।  जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा 2023 को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र समन्वय समिति की ओर से गुरुवार तीन अक्टूबर को झारखंड बंद का सूबे की उपराजधानी दुमका में आंशिक असर देखने को मिला | बंद को लेकर गुरुवार को अहले सुबह से छात्रों ने सड़क पर उतरकर रोड जाम कर दिया, जिससे उपराजधानी के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लम्बी कतार…

Read More

प्रखंड एवं जिला प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर लाभुक हिरेन पाल ने खटखटाया न्यायालय का दरवाजा रानीश्वर । पीएम आवास को लेकर प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन से न्याय नहीं मिलने से नाराज प्रखंड के आसनबनी गांव के हिरेन पाल ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है| हिरेन ने पंचायत सचिव दिनबन्धू पाल पर पीएम आवास योजना में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है| मामले में हिरेन ने बताया कि उसके नाम पर स्वीकृत योजना में पंचायत सचिव दिनवन्धू पाल ने धोखाधड़ी की है, वो दो साल से कार्यालय का चक्कर काट कर थक हार गया। प्रखंड…

Read More

नौ देवियों की आध्यात्मिक रहस्यों को धारण करना ही नवरात्रि पर्व मानना है: बी के जयमाला दीदी दुमका। नवरात्री का आध्यात्मिक रहस्य भारत में परम्परागत तरीके से नवरात्र मनाया जाता है। नवरात्र का भावनात्मक अर्थ है दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और नवरात्र का आध्यात्मि अर्थ है नव या नए युग में प्रवेश करने से ठीक पहले की ऐसी घोर अंधियारी रात्रि, जिसमें शिव, अवतरण लेकर मनुष्यात्माओं के पतित अवचेतन मन (कुसंस्कार) का ज्ञान अमृत द्वारा तरण (उद्धार) कर देते हैं। अवतरण अर्थात्‌ अवचेतन का तरण। ऐसी तरित-आत्माएं फिर चैतन्य देवियों के रूप में प्रत्यक्ष हो…

Read More

जरमुंडी । जरमुंडी विधायक बादल ने 6.9 करोड़ की लागत से तालझारी – जोंका मोड़ तक 7.9 किमी पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रही और इस दिशा में वे सतत प्रयत्नशील रहेंगे। बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में वर्तमान गठबंधन सरकार ने राज्य के जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और धरातल पर कार्यान्वित किया। सर्वजन पेंशन योजना हो या मंईंया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी हो या कृषि ऋण माफी। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए…

Read More

हंसडीहा। थाना क्षेत्र के परमा गांव स्थित कुएं से बीते मंगलवार को मिले युवक के शव मामले में गुरुवार को हंसडीहा पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है | बताते चलें कि बीते मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर परमा गांव स्थित कुएं से हंसडीहा पुलिस ने एक युवक का शव नग्न अवस्था में बरामद किया था| उक्त मामलें को लेकर मृतक गोपाल कुमार के पिता घटरू मांझी द्वारा गांव के ही दंपति रोहित सिंह व उसकी पत्नी मूर्ति देवी पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया था। आवेदन में…

Read More

 दुमका । चोरी करने की नियत से आए अपराधियों एवं गृह स्वामी शशिकांत मुर्मू (28) के साथ मारपीट हो गई। अपराधियों की पिटाई से घायल गृहस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था। यह घटना बुधवार को देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फंसियाडंगाल गांव में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुफस्सिल थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान करने में जुट गयी है। परिजनों ने घर से अलमारी तोड़कर नगद रुपया सहित सोने-चांदी के…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:- भारती बुक सेलेर्स एवं विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के युग्म बैनर तले, दीनबंधु उच्च विद्यालय परिसर में स्थित रवींद्र सभागार में, महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लगभग चालीस विद्यार्थियों को ढेर सारी पुस्तकें उपहार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम में भारती के प्रबंध निदेशक निरंजन कुमार गुप्ता,विवेकानंद संस्थान के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह व गणेश प्रसाद उमर,केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, मौलिक फ़िल्म्स के निदेशक शत्रुघ्न प्रसाद के करकमलो से सतसंग कॉलेज के प्रियांशु कुमार, विकाश पासवान, देवाशीष, अर्चना कुमारी, विशाल कुमार,…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने दधिचि देहदान समिति, सूरत के महासचिव एवं भारत विकास संजय आनंद विकलांग अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, पटना के संस्थापक एवं संचालक पद्मश्री से सम्मानित विमल जैन का भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने उनसे देवघर में अनौपचारिक मुलाकात और स्वागत किया। जैन देवघर के जैन मंदिर में नवनिर्मित जैन दीर्घा के लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर आए थे। परिषद के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने अंग वस्त्र और पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया। पद्मश्री विमल जैन ने परिषद के सदस्यों को विकलांगता और नेत्रदान अंगदान देहदान के लिए समाज…

Read More

शेखर सुमन देवघर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही गुरुवार को पुरे क्षेत्र में अहले सुबह से ही चंडी की मधुरमय आवाज की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। वही सारठ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां भगवती की कलश स्थापित कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भक्तजनों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना आरम्भ हो गया है। दुर्गा मंदिर में पंडितों द्वारा चंडी पाठ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। दूसरी ओर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मंडपों एवं पंडालों को विविध ढंग से सजाया गया है।…

Read More