गोड्डा : कला संस्कृत एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग मुख्यमंत्री नगद पुरस्कार राशि सम्मान समारोह में शामिल होने गोड्डा से नेटबॉल के खिलाड़ी रवाना हुए। रांची के शौर्य भवन जैप-1 में इस समारोह का आयोजन किया गया है जहां खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नगद राशि का पुरस्कार सम्मान दिया जाएगा। वहीं नेटबॉल संघ द्वारा बताया गया कि उक्त आयोजन में गुरुवार को गोड्डा जिला के कुल 34 नेटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। नेटबॉल प्रतियोगिता में इन्होंने 29वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा ए सेकंड फास्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसके अंतर्गत बच्चों को इस नगद राशि पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। बच्चों के साथ में संघ के सचिव गुंजन कुमार झा और कोच मोनालिसा कुमारी नेतृत्व कर रही है। नेटबॉल संघ के सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे नेटबॉल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि एक साथ 34 बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


