जामताड़ा : अनुसूचित जिले में कोई भी योजना की स्वीकृति बगैर ग्राम सभा के अनुमोदन का नहीं हो ऐसा प्रावधान एसपीटी एक्ट में निर्धारित है। इसके बावजूद भी पदाधिकारी तथा बिचौलिए की मिली भगत से गांव स्तर पर योजनाओं की स्वीकृति बगैर ग्राम सभा के अनुमोदित दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि जरूरतमंद लोग को नहीं बल्कि बगैर जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है वही उपयोगी स्थल पर उपयुक्त योजना की स्वीकृति नहीं मिल पा रहा है। उक्त बातें गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड सभागार में संपन्न ग्राम प्रधान तथा सहयोगी प्रतिनिधि के सम्मेलन में संगठन के पूर्व अध्यक्ष नरेश हांसदा ने कहा। मौके पर संगठन के जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू ने कहा कि विभागीय अभिज्ञता एवं बिजोलिया की तानाशाही के कारण गांव स्तर पर परंपरागत ग्राम सभा प्रभावकारी साबित नहीं हो रहा है। ग्राम सभा को गांव में प्रभावकारी बनाने के लिए संगठन सूचना अधिकार के तहत संथाल परगना के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से यह मांग करेगा की प्रधानी मौज में ग्राम सभा ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हो रही है या नहीं अगर नहीं हो रही है। इसके बावजूद ग्राम सभा के माध्यम से योजनाएं पारित की जा रही है तो इसके लिए जिम्मेवार कौन है क्या जिम्मेवार व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी या नहीं। प्रखंड अध्यक्ष हेमन मुर्मू ने कहा विभागीय पदाधिकारी तथा बिजोलिया की मिली भगत से ग्राम प्रधान को मिली परंपरागत अधिकार का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन हो रहा है जिला स्तरीय पदाधिकारी इस प्रकार के प्रावधान के हो रहे उल्लंघन को अभिलंब अंकुश लगाए अन्यथा आंदोलन सड़क पर ही नहीं बल्कि विभिन्न श्रेणी के विभागिय कार्यालय में भी होगा। मौके पर संगठन के जिला सलाहकार महावीर महतो ने कहा ग्राम प्रधान तथा उसके सहयोगी प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार के न्यायालय की जरूरत चाहिए तो संगठन की ओर से दो अधिवक्ताओं की सेवा न्यायालय में निशुल्क प्रदान की जाएगी। इस दौरान संरक्षक सत्यनारायण तिवारी,गौरी शंकर तिवारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेश हंसदा,शाहजहां अंसारी,नोडल पदाधिकारी नंदकिशोर सिंह, संदीप मित्र सुधीर हेमराम हीरालाल मुर्मू समेत अन्य ने भी संबोधित किया और कहा परंपरागत व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो पूरी प्रशासनिक व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी और विकास से लोग वंचित रह जाएंगे। मौके परजामताड़ा व कर्माटांड़ प्रखंड के प्रतिनिधि एवं नारायणपुर प्रखंड के राजस्व ग्राम प्रधान तथा सहयोगी भारी संख्या में मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


