नाला (जामताड़ा)– नाला अंचल कार्यालय कक्ष में अंचल कर्मियों के द्वारा निवर्तमान अंचलाधिकारी किशोरी यादव की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कर्मी के अलावे समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि आदि की मौजूदगी में विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अंचलाधिकारी किशोरी यादव को शाॅल ओढ़ाकर, बुके देकर तथा विभिन्न उपहार देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।मालूम हो कि सबों ने अंचलाधिकारी किशोरी यादव की कार्यशैली तथा व्यवहार एवं उनके कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। विदित हो कि सीओ किशोरी यादव का स्थानांतरण दुलमी (रामगढ़) में हुआ है। मौके पर सीआई श्याम सुन्दर बेसरा, प्रधान लिपिक अमरजीत हेम्ब्रम, उप निरीक्षक शिवानंद तिवारी, विश्वनाथ मंडल, लक्ष्मी मंडल,निजेन भोक्ता, 20 सुत्री सदस्य सह ग्राम प्रधान जनार्दन भंडारी,चौकीदार प्रसेनजीत बाउरी,पन्नालाल बाउरी, इंद्रजीत बाउरी, हरे कृष्णा डोम, अमित कुमार महतो,दीपक बाउरी, बिनोद डोम, तसील भोक्ता, स्वप्न बाउरी,रंजन राउत, कंप्युटर ऑपरेटर श्रीकांत राउत, सैकत भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


