अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। थाना क्षेत्र में बीते रविवार को विशनपुर गांव के समीप तालाब में मिले चुड़का मरांडी की शव मामले में पुलिस ने आरोपी साइमन मुर्मू को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 54/24 के अभियुक्त साइमन मुर्मू (30) को विशनपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार कर लिया है। उक्त मामले में अभियुक्त साइमन मुर्मू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गौरतलब हो कि विशनपुर गांव की जोबा मुर्मू के फर्द बयान पर उसके पति चुड़का मरांडी की हत्या कर तालाब में डालने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें साइमन मुर्मू को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


